-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस की कार्रवाई, महिला से अभद्रता और अश्लील हरकत के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत मेंहदावल पुलिस ने महिला से अभद्रता और अश्लील हरकत करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत मेंहदावल पुलिस ने महिला से अभद्रता और अश्लील हरकत करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, थाना मेंहदावल में दर्ज मुकदमा संख्या 314/2026 में धारा 74, 64(1) और 351(3) बीएनएस के तहत वांछित आरोपी बृजेश पुत्र बबूनर निवासी कुसौनाकला, थाना मेंहदावल को 18 अगस्त को बढ़या ठाठर से गिरफ्तार किया गया। गलत नीयत से पकड़ा था हाथ पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 27 जुलाई को थाना मेंहदावल में तहरीर देकर आरोपी पर अश्लील हरकत करने और गलत नीयत से हाथ पकड़ने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। साक्ष्यों के संकलन के बाद पुलिस ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में ये रहे शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में अपराध निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद कुशवाहा और कांस्टेबल चंदन कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में पीआरडी जवानों को आवास और कैशलेस इलाज की सौगात
दिल्ली: MCD सफाई कर्मचारी अनिल गौतम हत्याकांड में बसपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
महाराष्ट्र: परसोडी में बोधि वृक्ष का 26वां वर्धापन दिवस उत्साह से मनाया गया
मध्य प्रदेश: लाखों के सामुदायिक भवन की बदहाल हालत, निरीक्षण में सामने आईं कई कमियां
