Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: लाखों के सामुदायिक भवन की बदहाल हालत, निरीक्षण में सामने आईं कई कमियां

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 19/08/2026 01:44:02 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Khwaja Hussain ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 19/08/2026 01:44:02 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: झांतला में आगामी 21 अगस्त को जनकल्याण शिविर के आयोजन को लेकर प्रशासनिक अमला गांव में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचा।

विस्तार

मध्य प्रदेश: झांतला में आगामी 21 अगस्त को जनकल्याण शिविर के आयोजन को लेकर प्रशासनिक अमला गांव में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचा। एसडीएम महोदय, तहसीलदार एवं जनपद सीईओ ने गांव में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई सहित व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गांव में कई स्थानों पर गंदगी एवं अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। जनकल्याण कार्यक्रम को देखते हुए पंचायत द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि उच्च अधिकारियों के दौरे या किसी बड़े आयोजन के समय ही गांव में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जबकि सामान्य दिनों में नियमित सफाई व्यवस्था दिखाई नहीं देती।

निरीक्षण के दौरान वीरेंद्र कुमार सकलेचा सामुदायिक भवन की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े हुए। शासन की राशि से लाखों रुपए की लागत से निर्मित इस भवन की उचित देखरेख नहीं होने के कारण कई जगहों पर कमियां नजर आईं। भवन में खाना बनाने के लिए बनाई गई भट्टी भी टूटी हुई हालत में दिखाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक भवनों के निर्माण पर शासन द्वारा लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन निर्माण के बाद उनकी नियमित देखरेख और रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता। ऐसे में सरकारी संपत्ति धीरे-धीरे खराब होती जाती है और इसका सीधा नुकसान जनता के पैसों का होता है। अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान सामने आई इन कमियों को पंचायत प्रशासन कितनी गंभीरता से लेता है और सामुदायिक भवन सहित गांव की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को स्थायी रूप से बेहतर बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।