Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: जवानों की कलाई पर सजेगी थांदला की बेटियों की राखी, 23 वर्षों से जारी है रक्षासूत्र अभियान

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/08/2026 11:43:29 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/08/2026 11:43:29 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: रक्षा सूत्र समिति थांदला के तत्वाधान में पिछले 23 वर्षों से सरहदों पर तैनात फौजी भाईयो के लिये समस्त शैक्षणिक संस्था एवं नगर की बहनों द्वारा राखियां एकत्र कर भेजे जाने का क्रम इस वर्ष भी स्थानीय नगर परिषद बैडमिंटन हाल में सम्पन्न हुआ इस वर्ष इस

विस्तार

मध्य प्रदेश: रक्षा सूत्र समिति थांदला के तत्वाधान में पिछले 23 वर्षों से सरहदों पर तैनात फौजी भाईयो के लिये समस्त शैक्षणिक संस्था एवं नगर की बहनों द्वारा राखियां एकत्र कर भेजे जाने का क्रम इस वर्ष भी स्थानीय नगर परिषद बैडमिंटन हाल में सम्पन्न हुआ इस वर्ष इस आयोजन के प्रायोजक लायंस क्लब थांदला द्वारा किया गया। सर्व प्रथम भारत माता के चित्र पर समस्त अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात लायंस क्लब थांदला द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। गरिमामय आयोजन में नगर के कर्तव्यनिष्ठ तहसीलदार सुकदेव डावर मुख्य आतिथ्य के रूप में उपस्थित थे वही विशेष अतिथि के रूप में लायंस अनिल शर्मा रीजन चेयर पर्सन, रीजन सेक्रेटरी लायंस सुरेश प्रजापति,ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी, पीएम श्री विद्यालय प्राचार्य एस एन श्रीवास्तव, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद श्रीमती भूमिका आशीष सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती दीपमाला धारू, लायंस क्लब थांदला अध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज, रक्षासूत्र समिति अध्यक्ष सुधीर शर्मा, उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम रक्षासूत्र समिति अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने 23 वर्षीय रक्षा सूत्र के आयोजन के बारे में विस्तार से बताया वही लायंस क्लब थांदला अध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज ने इस आयोजन को ले कर चरणबद्ध तरीके से कैसे सम्पन्न किया गया एवं आने वाले वर्षों में वृहद स्तर पर जिला स्तर पर इस आयोजन करने की मंशा जाहिर की आपने कहा की ऐसे आयोजन में लायंस क्लब की सहभागिता निश्चित रूप से हमें देश भक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना की और अग्रसर करेगी। आयोजन में रीजन चेयर पर्सन अनिल शर्मा ने इंटरनेशनल सेवा गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुवे बताया की 210 देशों में लायंस क्लब 15 लाख सदस्यों के साथ सेवा गतिविधियों के साथ संचालित कर रहे है इसी क्रम में इस विशिष्ट आयोजन में अनिल शर्मा द्वारा 05 नए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 पीएमश्री विद्यालय,अणु पब्लिक स्कूल,मेट्रो एजुकेशन एकेडमी की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पर्व पर देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए राखियां भेजकर राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल पेश की। स्थानीय लायंस क्लब थांदला के सहयोग से छात्राओं ने राखियां तैयार कीं और इन्हें गरिमामय आयोजन में माननीय तहसीलदार महोदय को सुपुर्द की  नगर परिषद हाल में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में छात्राओं ने राखियों के बंडल तैयार कर उन्हें सुरक्षित रूप से सील कर लायंस क्लब को सौंपे। जवानों के त्याग को किया नमन  मुख्य अतिथि माननीय तहसीलदार महोदय सुकदेव डावर ने अपने उद्बोधन में कहा की भारतीय सैनिक बर्फीली सीमाओं से लेकर तपते रेगिस्तान तक विषम परिस्थितियों में दिन-रात देश की रक्षा में डटे रहते हैं। जवानों के इसी साहस और त्याग के कारण देशवासी सुरक्षित जीवन जीते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की ओर से भेजी गई राखियां केवल रक्षासूत्र नहीं, बल्कि सरहद पर तैनात जवानों के प्रति देश की बेटियों का स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता हैं। इन राखियों के जरिए सैनिकों को यह संदेश भी दिया गया है कि वे भले ही अपने परिवार से दूर हों, लेकिन पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

राखी जवान की कलाई पर बंधेगी, यही सबसे बड़ा गर्व पीएमश्री विद्यालय प्राचार्य एस एन श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में बचपन से ही राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और देश के रक्षकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। राखियां भेजने को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह रहा। छात्राओं ने कहा कि उनके हाथों से भेजी गई राखी जब सीमा पर किसी जवान की कलाई पर बंधेगी, तो वह उनके लिए गर्व और सौभाग्य का क्षण होगा। कार्यक्रम में लॉयंस क्लब के संस्थापक सदस्य वेंकटेश्वर राय अरोरा का आकस्मिक निधन होने से उन्हें 02 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। 
गरिमामय आयोजन में पीएम श्री विद्यालय  व्याख्याता योगिता शर्मा,रजनी उपाध्याय, दीपेंद्र समाधियां,लायंस क्लब के वट वृक्ष लायन प्रकाशचंद्र घोड़ावत, लायन उमेश पींचा, लायन महेंद्र सोनी, लायन चिराग घोड़ावत पूर्व अध्यक्ष, लायन प्रशांत उपाध्याय (मोंटू बाबा) पूर्व अध्यक्ष, लायन दिनकर वाजपेई सचिव, लायन सावन गर्ग कोषाध्यक्ष, लायन महिप घोड़ावत, लायन ऋषि भट्ट, लायन सुधीर शर्मा, लायन बलराम राठौड़, सहित विद्यालय परिवार प्रमुखजन, नगर परिषद स्वच्छता अधिकारी गोरांकसिंह राठौर, नगर के प्रबुद्ध जन, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम पश्चात समस्त बहनों (छात्राओं) को फ्रूट एवं बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार राजेश वैद्य ने किया एवं आभार पूर्व अध्यक्ष चिराग घोड़ावत ने माना।
 


Featured News