-
☰
No image found.
बिहार: नवादा में इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती गुरुवार, 19 नवंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
विस्तार
बिहार: नवादा भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती गुरुवार, 19 नवंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। हिसुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विजय कुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व की सशक्त और दूरदर्शी नेताओं में शामिल थीं। उन्होंने अपने साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। रजनीकांत दीक्षित ने कहा कि इंदिरा गांधी ने हरित क्रांति के माध्यम से देश को खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे ऐतिहासिक फैसलों से गरीबों और वंचित वर्गों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया। सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए इंदिरा गांधी का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति-जनजाति के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार, नवादा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजन्म सिंह, कौआकोल प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, छोटेलाल यादव, संजय सिंह, आमों सिंह, रविंद्र कुमार और रामाशीष कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश: ERO ने अधिकारियों को फोटो और लिंग संबंधी गलतियों की जांच कर सुधार कराने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज, फोटो और जेंडर संबंधी त्रुटियां होंगी दूर
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कार-ऑटो की हुई भिड़ंत, चार यात्री हुए घायल, बुजुर्ग की हालत गंभीर
