-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मेला ककोड़ा की सुरक्षा तैयारियों का डीआईजी मुनिराज ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बदायूं में रुहेलखंड के प्रसिद्ध मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र मुनिराज जी ने मंडलायुक्त बरेली मंडल शंभु कुमार,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बदायूं में रुहेलखंड के प्रसिद्ध मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र मुनिराज जी ने मंडलायुक्त बरेली मंडल शंभु कुमार, जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा के साथ मेला परिसर का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र, गंगा घाटों, आवागमन मार्गों और पार्किंग स्थलों का जायजा लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीआईजी मुनिराज जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। विशेष रूप से संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखने तथा कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। डीआईजी ने गंगा घाटों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग और आपातकालीन इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग को भी आवश्यक संसाधनों के साथ मुस्तैद रहने को कहा। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए यातायात व्यवस्था और पार्किंग स्थलों का बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान मेला परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और संपर्क मार्गों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। डीआईजी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनका सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे मेला ककोड़ा का आयोजन शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर साईं अश्रित शाखमुरी, क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय, मेला प्रभारी, संबंधित थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: ERO ने अधिकारियों को फोटो और लिंग संबंधी गलतियों की जांच कर सुधार कराने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज, फोटो और जेंडर संबंधी त्रुटियां होंगी दूर
बिहार: नवादा में इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कार-ऑटो की हुई भिड़ंत, चार यात्री हुए घायल, बुजुर्ग की हालत गंभीर
