Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' कार्यशाला, बूथ स्तर पर मतदाता सूची सत्यापन का लक्ष्य

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/11/2026 01:51:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/11/2026 01:51:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आज वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अखिल

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आज वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक श्री तरुण त्यागी जी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक श्री संजय कपूर जी मुख्य रूप से शामिल हुए कार्यशाला में प्रोफेसर यशपाल सिंह ने बूथ प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सत्ता में वापसी का यह सही समय है, इसलिए संगठन और कार्यकर्ताओं को कोई चूक नहीं करनी चाहिए। बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी ही सफलता का आधार बनेगी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से वोटों को काटने और मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं, वह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागरूक होकर जनता के मताधिकार की रक्षा करनी होगी। 


उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर जाकर एक-एक वोट का हिसाब रखेगा। किसका वोट काटा गया, किसका नहीं और यदि किसी का नाम हटाया गया है तो उसके पीछे क्या कारण है, इसकी पूरी जानकारी जुटानी होगी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि उन्होंने स्वयं रामपुर जिले की बिलासपुर विधानसभा में ऐसे कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटे हुए देखे हैं, जिनके वोट कटने को लेकर गंभीर सवाल हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी सतर्कता के साथ मतदाता सूची का सत्यापन करें। सरकार नहीं चाहती कि जनता अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से इस्तेमाल कर सके, इसलिए कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि हर वैध मतदाता का वोट सुरक्षित रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी प्रत्येक ब्लॉक में तीन से पांच न्याय पंचायतों पर सम्मेलन आयोजित करेगी। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों को लक्ष्य देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा से हर मुद्दे पर पाई-पाई का हिसाब लिया जाए। 

सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ अभियान में जुट जाएं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि शहर क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के बूथों पर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। यदि किसी वैध मतदाता का नाम काटा गया है तो उसके कारणों की जानकारी लेकर उसे दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं है कि कौन किस राजनीतिक दल को वोट देता है, बल्कि सवाल यह है कि किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए। लोकतंत्र में हर नागरिक को अपने मताधिकार का समान अधिकार मिलना चाहिए कार्यशाला का संचालन  कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, हैदराबाद पंडित राज शर्मा, संगठन प्रभारी जुनैद हसन एडवोकेट, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, पीलीभीत की कोऑर्डिनेटर राफिया शबनम, कृष्णकांत शर्मा, डॉक्टर मेहंदी हसन, अनिल देव शर्मा, तबरेज खान, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, पूनम दीप,  एडवोकेट, रमेश श्रीवास्तव, तबस्सुम, जोया खान, गुड्डू खान, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू वाल्मीकि, डॉक्टर दतराम, मुकेश वाल्मीकि, आसिफ खान, पाकीजा खान, रऊफ खान, अनुराग राठौर, राजाराम साहू, उल्फत सिंह, सुरेश दिवाकर, आबिद खान, रिहान अंसारी, रामपाल माली एवं छेड़ालाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Related News

उत्तर प्रदेश: ERO ने अधिकारियों को फोटो और लिंग संबंधी गलतियों की जांच कर सुधार कराने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: खुर्जा में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज, फोटो और जेंडर संबंधी त्रुटियां होंगी दूर

मध्य प्रदेश: सखवार धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

बिहार: नवादा में इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कार-ऑटो की हुई भिड़ंत, चार यात्री हुए घायल, बुजुर्ग की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़: पिथौरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी का मोबाइल किया बरामद, आरोपी युवती को न्यायिक रिमांड पर भेजा


Featured News