Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: यश पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती, घोड़े पर सवार वीरांगना की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajendra , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/11/2026 03:26:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajendra ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/11/2026 03:26:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बुलन्दशहर.शिकारपुर क्षेत्र के गांव सरावा स्थित यश पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बुलन्दशहर.शिकारपुर क्षेत्र के गांव सरावा स्थित यश पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वीरांगना के शौर्य, साहस और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ जीतू भैया ने महारानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में सजी छात्रा खुशी चौधरी को तिलक लगाकर किया। इसके बाद जूनियर हेलमेट मैन जय भगवान सिंह ने घोड़े की लगाम थामकर प्रभात फेरी को रवाना किया। महारानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में सजी छात्रा प्रभात फेरी का मुख्य आकर्षण रही। प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गांव के शिव मंदिर, पंजाब नेशनल बैंक, बड़ा मोहल्ला और पंडित मेडिकल स्टोर सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जयकारे लगाए, जिससे पूरा गांव देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन संघर्ष, वीरता और अदम्य साहस पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का जीवन देशभक्ति, नारी शक्ति, साहस और आत्मसम्मान की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जिस वीरता और दृढ़ संकल्प के साथ संघर्ष किया, वह आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और देश के प्रति समर्पण की भावना रखने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेन्द्र सिंह, प्रबंधक सुभाष सिंह, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: ERO ने अधिकारियों को फोटो और लिंग संबंधी गलतियों की जांच कर सुधार कराने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: खुर्जा में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज, फोटो और जेंडर संबंधी त्रुटियां होंगी दूर

मध्य प्रदेश: सखवार धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

बिहार: नवादा में इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कार-ऑटो की हुई भिड़ंत, चार यात्री हुए घायल, बुजुर्ग की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़: पिथौरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी का मोबाइल किया बरामद, आरोपी युवती को न्यायिक रिमांड पर भेजा


Featured News