-
☰
No image found.
बिहार: नवादा में रिशव ऑटोमोबाइल के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया उद्घाटन
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा में रिशव ऑटोमोबाइल की नई पेशकश का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि अक्षरा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन केदुआ बाईपास स्थित रिशव ऑटोमोबाइल के नए शोरूम की नई पेशकश का भव्य शुभारंभ हुआ।
विस्तार
बिहार: नवादा में रिशव ऑटोमोबाइल की नई पेशकश का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि अक्षरा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन केदुआ बाईपास स्थित रिशव ऑटोमोबाइल के नए शोरूम की नई पेशकश का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी की सुपरस्टार अक्षरा सिंह पहुंचीं। अक्षरा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया और फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। उनके पहुंचते ही पूरे केदुआ बाईपास में प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अक्षरा सिंह ने कहा - नवादा का प्यार खींच लाया अपने संबोधन में अक्षरा सिंह ने कहा कि नवादा के लोगों का प्यार उन्हें हमेशा खींच लाता है। उन्होंने रिशव ऑटोमोबाइल के संचालक को नई शुरुआत के लिए बधाई दी और कहा कि अब नवादा के लोगों को नई तकनीक, नए मॉडल और बेहतर सर्विस एक ही छत के नीचे मिलेगी। उन्होंने प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली और सभी का अभिवादन किया। ग्राहकों के लिए खास ऑफर प्रबंधन ने बताया कि शुभारंभ के अवसर पर शोरूम में नए मॉडल की पेशकश के साथ आकर्षक छूट, आसान फाइनेंस सुविधा और बेहतर आफ्टर सेल्स सर्विस की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग, व्यवसायी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में वाहन प्रेमी मौजूद रहे। नवादा एनसीआर समाचार के साथ गुड्डू सिंह।
उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल
बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
