-
☰
No image found.
बिहार: अस्पताल पर चिकित्सीय लापरवाही के लगे आरोप, एफआईआर हुई दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा धर्मशिला देवी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर लगे चिकित्सीय लापरवाही और बदनीयती के आरोप अब प्राथमिकी तक पहुंच गए हैं।
विस्तार
बिहार: नवादा धर्मशिला देवी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर लगे चिकित्सीय लापरवाही और बदनीयती के आरोप अब प्राथमिकी तक पहुंच गए हैं। बीती रात अस्पताल के विरुद्ध नवादा मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 119/26 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। गुरुवार को प्रतिनियुक्त अनुसंधान टीम ने शिकायतकर्ता राजबल्लभ प्रसाद का बयान दर्ज किया। उन्होंने अपने पुत्र स्व. अखिलेश कुमार की मौत से जुड़ी अहम जानकारी दी। इलाज के दौरान मौजूद लोगों के बयान भी मौके पर लिए गए।
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आफताब कलीम के नेतृत्व में गठित मेडिकल जांच टीम की रिपोर्ट और पीड़ित परिवार के आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। रिपोर्ट में अस्पताल पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। जांच में सामने आया है कि अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था, इसके बावजूद गंभीर रूप से घायल मरीज को वहां रोके रखा गया।
उत्तराखंड: ग्रामीण पत्रकार संगठन की हुई बैठक, तेलंगाना प्रदेश कमेटी का हुआ गठन
मध्य प्रदेश: बारिश से बीमार गाय की मदद, गौ सेवा समिति ने कराया इलाज
राजस्थान: सरपंच पर अवैध पेड़ कटाई का लगा आरोप, करोड़ों का हो रहा घोटाला
उत्तराखंड: शराब भट्टी के खिलाफ यूथ आर्मी ने भरी हुंकार, SDM को सौंपा गया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर के रामकोला अग्निकांड में 28 परिवार बेघर, अब तक नहीं मिली ठोस मदद
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर के कसया में देह व्यापार का भंडाफोड़: 5 लोग गिरफ्तार
