Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा दरमनिया में जमीन विवाद, संजय पांडे ने अवैध कब्जे की करी शिकायत 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 10/03/2026 01:44:22 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 10/03/2026 01:44:22 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के दरमनिया बाजार क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। 

विस्तार

बिहार: नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के दरमनिया बाजार क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी संजय पांडे ने प्रशासन को आवेदन देकर अपनी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है और न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन के अनुसार संजय पांडे, पिता स्व. तीर्थराज शर्मा, निवासी दरमनिया बाजार, थाना गोविंदपुर, जिला नवादा ने बताया कि उनकी माता आशा देवी के नाम से मौजा बिशनुपुर टोला दरमनिया बाजार में जमीन खरीदी गई थी। इस जमीन का पुराना खाता संख्या 317 है, जिसमें प्लॉट संख्या 23 में 8 डिसमिल तथा प्लॉट संख्या 24 में 33.5 डिसमिल, कुल मिलाकर 41.5 डिसमिल जमीन वर्ष 1975 में रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदी गई थी। यह जमीन परमेश्वर सिंह तथा उनके पुत्र भुवनेश्वर सिंह द्वारा रजिस्ट्री की गई थी।

 

संजय पांडे का आरोप है कि विनोद कुमार, बिंदी सिंह, प्रह्लाद कुमार सिंह और विजय कुमार सिंह सहित कुछ लोग उक्त जमीन को अपना बताकर उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें परेशान किए जाने की भी बात कही गई है। उन्होंने बताया कि जमीन से संबंधित सभी वैध कागजात उनके पास मौजूद हैं, इसके बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। संजय पांडे और विजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन की सही स्थिति स्पष्ट करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Related News

उत्तर प्रदेश: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बासौड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया

उत्तर प्रदेश:  प्रशासन का बड़ा एक्शन, आधा दर्जन अवैध कलोनियां ध्वस्त

उत्तर प्रदेश: संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

उत्तर प्रदेश:  फर्जी मुकदमों से परेशान लोकतंत्र सेनानी ने CM से लगाई गुहार, परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी

उत्तर प्रदेश:  शाहजहांपुर  कब्रिस्तान में कुत्ते को पीटकर मारने का आरोप, 5 अज्ञात पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले 30 प्रस्तावों को मंजूरी, बस सेवा, ओला-उबर नियम और संपत्ति घोषणा अनिवार्य


Featured News