Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: कचरे के ढेर से प्रदूषण और स्वास्थ्य संकट, नगर पालिका पर लापरवाही का लगे आरोप

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , Date: 10/03/2026 01:40:42 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Likhit Pant ,
  • Date:
  • 10/03/2026 01:40:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: गंगोलीहाट आस्था का केंद्र और मां हाट कालिका की पावन नगरी आज 'कूड़ा नगरी' बनने की कगार पर है। 

विस्तार

उत्तराखंड: गंगोलीहाट आस्था का केंद्र और मां हाट कालिका की पावन नगरी आज 'कूड़ा नगरी' बनने की कगार पर है। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि जिस जनता के टैक्स से सिस्टम चलता है।  आज वही जनता जहरीली हवा और प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है। नगर पालिका और उसके ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। होली के समय से कूड़े के ढेर में लगी आग जब हफ्तों बाद भी नहीं बुझी, तो प्रशासन ने एक नया और खतरनाक 'जुगाड़' निकाला— सुलगते हुए कूड़े को ऊपर से मिट्टी डालकर ढक दिया गया है। अंदर ही अंदर सुलग रहा कूड़ा कभी भी 'मीथेन ब्लास्ट' या भयंकर धसान का कारण बन सकता है। मिट्टी डालना समाधान नहीं, बल्कि अपनी नाकामियों को जिंदा दफन करने की कोशिश है। कूड़े का यह काला साम्राज्य राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) के ठीक सामने और नेशनल हाईवे (NH) के किनारे फैला हुआ है। स्कूल के मासूम बच्चे दिन भर बदबू और सुलगती आग के धुएं के बीच बैठने को मजबूर हैं। क्या यही हमारा विकास है। गंगोलीहाट की लाइफलाइन साली खेत पेयजल योजना के मुहाने तक कूड़े का रिसाव  पहुंच चुका है। हाईवे किनारे फेंकी जा रही गंदगी सीधे जल स्रोतों में रिस रही है, जब हम सफाई का टैक्स दे रहे हैं, तो डंपिंग जोन बनाने में नगर पालिका 'शून्य' क्यों है। ठेकेदारों की इतनी मनमानी क्यों कि जनता की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। टैक्सी स्टैंड और मुख्य बाजार के पास इस गंदगी के साम्राज्य का जिम्मेदार कौन। 

Related News

उत्तर प्रदेश: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बासौड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया

उत्तर प्रदेश:  प्रशासन का बड़ा एक्शन, आधा दर्जन अवैध कलोनियां ध्वस्त

उत्तर प्रदेश: संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

उत्तर प्रदेश:  फर्जी मुकदमों से परेशान लोकतंत्र सेनानी ने CM से लगाई गुहार, परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी

उत्तर प्रदेश:  शाहजहांपुर  कब्रिस्तान में कुत्ते को पीटकर मारने का आरोप, 5 अज्ञात पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले 30 प्रस्तावों को मंजूरी, बस सेवा, ओला-उबर नियम और संपत्ति घोषणा अनिवार्य


Featured News