Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  शाहजहांपुर  कब्रिस्तान में कुत्ते को पीटकर मारने का आरोप, 5 अज्ञात पर FIR दर्ज

- Photo by : NCR SAMACHAR

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , Date: 10/03/2026 03:30:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhishek Kashyap ,
  • Date:
  • 10/03/2026 03:30:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में एक कुत्ते को डंडों से पीटने के मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जीव सहयोग फाउंडेशन के संस्थापक पीयूष पांडेय ने यह शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि वा

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में एक कुत्ते को डंडों से पीटने के मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जीव सहयोग फाउंडेशन के संस्थापक पीयूष पांडेय ने यह शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि वायरल वीडियो में कुत्ते को पीटने की घटना साफ दिख रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के लाला तेली बजरिया की है। जीव सहयोग फाउंडेशन के संस्थापक पीयूष पांडेय ने अपनी एफआईआर में बताया कि उनसे करन नाम के एक बच्चे ने संपर्क किया था। करण ने उन्हें घटना से संबंधित एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें कुछ अज्ञात लोग एक कुत्ते के साथ क्रूरता करते दिख रहे थे। करण ने इस मामले में कार्रवाई कराने के लिए मदद मांगी थी।

पांडेय के अनुसार, यह घटना 7 मार्च की है। करन अपने कुत्ते को टहलाने के लिए घर से बाहर आया था। उसी दौरान कुत्ता रस्सी से खुलकर सीधा कब्रिस्तान के अंदर चला गया। उस समय कब्रिस्तान में पहले से पांच लोग मौजूद थे।इसके बाद उन लोगों ने कब्रिस्तान के अंदर कुत्ते को बंद कर दिया और उसे मारने के लिए उसके पीछे दौड़ने लगे। करन एक छत के ऊपर गया, जहां से कब्रिस्तान के अंदर कुत्ते के साथ की जा रही क्रूरता साफ दिख रही थी। करन ने यह पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पांच लोग हाथों में डंडे लिए कुत्ते को मार रहे हैं। कुत्ता दर्द से चिल्ला रहा था और बचने की कोशिश कर रहा था। जब कुत्ता बचने के लिए चारपाई के नीचे छिपा, तो उन लोगों ने चारपाई को हटा दिया। इसके बाद उन्होंने कुत्ते को प्लास्टिक के बोरे में भरकर पीटना शुरू कर दिया। जब कुत्ते की मौत हो गई, तो आरोपी उसके शव को वहां से उठाकर ले गए। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है।