Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता ने ईओ पर सरकारी निधि गवन और आय से अधिक संपत्ति की जांच की करी मांग 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 10/03/2026 01:10:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 10/03/2026 01:10:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और केबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता को शिकायती पत्र देकर ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ रामपुर जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर सरकारी निधि गवन के साथ वित्तीय अनिमत्ताओं में दोषी सिद्ध होने और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच करने के बाद कार्यवाही की मांग की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और केबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता को शिकायती पत्र देकर ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ रामपुर जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर सरकारी निधि गवन के साथ वित्तीय अनिमत्ताओं में दोषी सिद्ध होने और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच करने के बाद कार्यवाही की मांग की है। करीब साढ़े तीन महीने पहले अतिक्रमण अभियान के चलते एक व्यापारी की दुकान तोड़ने को लेकर भाजपा नेता आशीष अग्रवाल और नगर पंचायत ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर के बीच ठन गई थी।ईओ की तहरीर पर आशीष अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।लेकिन ईओ के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने एवं जिला प्रशासन की त्रिस्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में ईओ और भाजपा नेता दोनो के आरोपों को निराधार पाए जाने की आख्या के आधार पर भाजपा नेता के खिलाफ झूठा मुकदमा निरस्त न होने एवं पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट को विवेचना में शामिल न करने से नाराज आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री,मंत्री समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत करके ईओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी।

जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन और न्यायिक, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने घटना स्थल की जांच पड़ताल करके रिपोर्ट शासन को भेज दी थी।अग्रिम कार्यवाही नहीं होने पर आशीष अग्रवाल ने फिर मुख्यमंत्री और केबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता से शिकायत करके नगर पंचायत निधि का गवन और आय अधिक संपत्ति जुटाने की विजिलेंस जांच कराकर कार्यवाही की मांग के साथ ईओ की पूर्व तैनाती में जिला प्रशासन की रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर निलंबन कर सरकारी धन के गवन की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया बदले की भावना से शिकायत की गई है, जो निराधार है। 

Related News

उत्तर प्रदेश: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बासौड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया

उत्तर प्रदेश:  प्रशासन का बड़ा एक्शन, आधा दर्जन अवैध कलोनियां ध्वस्त

उत्तर प्रदेश: संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

उत्तर प्रदेश:  फर्जी मुकदमों से परेशान लोकतंत्र सेनानी ने CM से लगाई गुहार, परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी

उत्तर प्रदेश:  शाहजहांपुर  कब्रिस्तान में कुत्ते को पीटकर मारने का आरोप, 5 अज्ञात पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले 30 प्रस्तावों को मंजूरी, बस सेवा, ओला-उबर नियम और संपत्ति घोषणा अनिवार्य


Featured News