-
☰
उत्तर प्रदेश: प्रशासन का बड़ा एक्शन, आधा दर्जन अवैध कलोनियां ध्वस्त
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर के जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर सोमवार को प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए लगभग आधा दर्जन अवैध कॉलोनियो को ध्वस्त कर दिया। यह कार्यवाही एसडीएम सदर
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर के जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर सोमवार को प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए लगभग आधा दर्जन अवैध कॉलोनियो को ध्वस्त कर दिया। यह कार्यवाही एसडीएम सदर रितु रानी व तहसीलदार सदर आशीष सक्सेना के नेत्रत्व में राजस्व व विनियमित क्षेत्र की टीम ने संयुक्त रूप से की I एसडीएम सदर रितु रानी के अनुसर सोमवार को बिजनौर के शहबाजपुर खाना व फ़तेहपुर नौआबाद क्षेत्र में बिना लेआउट पास कराए विकसित की गई अवैध कॉलोनियो को चिन्हित कर विध्वंस किया गया I गाटा सांख्य 3196 वी 3197 में इरशाद अहमद, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद आदिल, व श्री मति महबूबा के नाम दर्ज भूमि पर विकसित अवैध कॉलोनियों को भी ध्वस्त किया गया I एसडीएम रितु रानी का कहना है कि इन सभी कॉलोनियों द्वारा विनियमित क्षेत्र से कोई भी नक्शा पास नहीं कराया गया था I कार्यवाही के दौरन विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता श्याम बाबू सिंह, राजस्व निरीक्षक नरेश चौहान तथा लेखपाल रजत चौधरी, प्रीतम सिंह, उपेन्द्र सिंह, राहुल राणा, आसिफ, अनुज तोमर, रविकांत साहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजुद रहे I प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियो के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी I