Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: कौआकोल में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

- Photo by : social media

बिहार:  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार:  Edited By: Kunal, Date: 19/05/2026 04:34:53 pm Share:
  • बिहार:
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 19/05/2026 04:34:53 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: कौआकोल प्रखंड के कोल्हुआवर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन देवनगढ़ में मंगलवार को सबका सम्मान,जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नवादा सदर एसडीओ अ

विस्तार

बिहार: कौआकोल प्रखंड के कोल्हुआवर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन देवनगढ़ में मंगलवार को सबका सम्मान,जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नवादा सदर एसडीओ अमित अनुराग एवं ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार ने दोनों अधिकारियों को बुके देकर स्वागत किया। शिविर में स्वास्थ्य,सहकारिता,पीएचईडी,बाल विकास परियोजना,मनरेगा,वन विभाग,सामाजिक सुरक्षा,जीविका,शिक्षा,आपूर्ति,विद्युत सहित विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। सदर एसडीओ अमित अनुराग ने लाभुकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। मौके पर सीओ मनीष कुमार,राजस्व अधिकारी अनीश कुमार,बीपीआरओ शमा बानो,बीईओ सह बीसीओ अजित कुमार,कुंदन बर्णवाल,पीओ मनरेगा असलम हुसैन,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० रामप्रिय सहगल,विद्युत जेई अनीश कुमार,स्थानीय मुखिया रूबी देवी सहित कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।  जनजातीय परिवारों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने को विशेष अभियान शुरू कौआकोल। कौआकोल प्रखंड के जनजातीय परिवारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार से विशेष अभियान की शुरुआत की गई। जनभागीदारी अभियान “सबसे दूर–सबसे पहले” कार्यक्रम के तहत प्रखंड के महुडर, लालपुर तथा सोखोदेवरा पंचायत के विभिन्न 12 टोलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत संबंधित पंचायतों के विकासमित्रों द्वारा सर्वेक्षण कर जनजातीय परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है तथा उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। 

इसके तहत अनुसूचित जनजाति परिवारों को राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,स्वास्थ्य जांच,बैंकिंग सेवाएं सहित अन्य लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर केंद्रों पर बीडीओ डॉ० अखिलेश कुमार द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मियों के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। साथ ही जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन भी किया जाएगा। पदाधिकारी जनजातीय परिवारों की समस्याओं को समझने एवं उनकी आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए गांवों एवं टोलों का भ्रमण भी करेंगे। यह विशेष अभियान 25 मई तक संचालित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोखोदेवरा पंचायत में मनरेगा पीओ असलम हुसैन को नोडल पदाधिकारी, लालपुर में कृषि समन्वयक अनिल कुमार को जबकि महुडर में आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। मौके पर प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी लोकेश नाथ चौधरी,विकासमित्र लालपुर के शोभी मांझी,सोखोदेवरा के जितेंद्र मांझी एवं महुडर के चमेली कुमारी समेत सभी संबन्धित विभाग के कर्मी व पदाधिकारी मौजूद रहे।