-
☰
No image found.
राजस्थान: बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने हेतु शिक्षार्थी रवाना
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री गोपाल कृष्ण काबरा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के युवा आयाम बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 19 मई से 26 मई तक चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने जा रहा है मंगलवार की दोपहर पंचमुखी बालाजी मंदिर प्रांगण से 10 सदस्य युवाओं की टोली ने प्रखंड अ
विस्तार
राजस्थान: विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री गोपाल कृष्ण काबरा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के युवा आयाम बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 19 मई से 26 मई तक चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने जा रहा है मंगलवार की दोपहर पंचमुखी बालाजी मंदिर प्रांगण से 10 सदस्य युवाओं की टोली ने प्रखंड अध्यक्ष मुकेश जागेटिया के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ वर्ग में भाग लेने हेतु प्रस्थान किया जहां विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षार्थियों का तिलक लगा , ओपर्णा पहनाकर ओर उन्हें मुंह मीठा करा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। विहिप जिला उपाध्यक्ष दिलीप बारेगामा ने बताया कि इस शिविर में युवाओं को नियुद्ध , दंडयुद्ध , लक्ष्यभेद , बाधा प्रशिक्षण , बौद्धिक सत्र एवं साहसिक खेल के साथ साथ अन्य कई आत्मरक्षा के गुण सिखायें जाएंगे। इस अवसर पर वर्ग में प्रबंधक की भूमिका में बजरंग दल जिला सह संयोजक रोहित सिंह शिक्षार्थी की भूमिका में कुणाल आचार्य , सूरज सुथार , रोहित बारेगामा , नीरज उपाध्याय , दीपक भील , विकास प्रजापत , किशन बुनकर , सुरेंद्र सुथार , गौरव पायक सहित आदि सभी ने वर्ग में जाने हेतु प्रस्थान किया इस अवसर पर संरक्षक लाला चाष्टा , पिंटू बुनकर , किशन लाल अहीर आदि उपस्थित रहे।
