Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क ‘ओ’ लेवल व CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 19/05/2026 05:47:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 19/05/2026 05:47:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए 'ओ' लेवल व CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू, 20 मई से ऑनलाइन आवेदन  मान्यता प्राप्त संस्थाएं 3 जून तक करें आवेदन, अभ्यर्थी 10 जुलाई तक जमा करें फॉर्म बलरामपुर- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क '

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए 'ओ' लेवल व CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू, 20 मई से ऑनलाइन आवेदन  मान्यता प्राप्त संस्थाएं 3 जून तक करें आवेदन, अभ्यर्थी 10 जुलाई तक जमा करें फॉर्म बलरामपुर- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क 'ओ' लेवल एवं CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना शुरू की गई है। इसके लिए नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं एवं अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं संस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
'ओ' लेवल एवं CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाएं विभागीय वेबसाइट http://backwardwelfareup.gov.in तथा http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन करें।  आवेदन के साथ मान्यता से संबंधित अभिलेख, आधारभूत सुविधाओं का विवरण एवं निर्धारित प्रारूप पर नोटरी शपथ-पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।  
ऑनलाइन आवेदन की हार्डकॉपी समस्त अभिलेखों सहित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में दिनांक 20 मई से 3 जून 2026 तक जमा कराई जाए।  

संस्था की मान्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक वैलिड होनी चाहिए। सत्यापन प्रक्रिया 
संस्था द्वारा भरे गए ऑनलाइन आवेदन में अंकित सूचनाओं का जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा अभिलेखीय/भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करते हुए आवेदन को अपने अभिमत सहित डिजिटल हस्ताक्षर से 4 जून 2026 को सत्यापित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी जानकारी अभ्यर्थी द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं शैक्षिक व अन्य अभिलेख 16 जून से अपलोड किए जाएंगे।   आवेदन की प्रति डाउनलोड कर समस्त अभिलेखों सहित हार्डकॉपी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में 10 जुलाई 2026 तक जमा करना अनिवार्य है।    प्रशिक्षण संस्थाओं द्वारा चयनित प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण 1 अगस्त 2026 तक प्रारंभ कराया जाएगा। पात्रता एवं चयन  योजना का लाभ लेने हेतु अभ्यर्थी पिछड़े वर्ग का, संबंधित जनपद का निवासी, बेरोजगार एवं कक्षा-12 पास होना चाहिए। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर लक्ष्य के अनुसार किया जाएगा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने इच्छुक संस्थाओं एवं युवाओं से समय से आवेदन करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट देखें या कार्यालय से संपर्क करें।