-
☰
No image found.
Illegal Liquor Trafficking: नशे पर पुलिस का सख्त वार, अवैध शराब तस्करों को धर दबोचा
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: दिल्ली पलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, नशे पर लगाम देश को सलाम अभियान के तहत दो इंटरस्टेट अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। दरअसल ये मामला द्वारका जिले का हैं, जहाँ नशे पर लगाम देश को सलाम अभियान के त
विस्तार
दिल्ली: दिल्ली पलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, नशे पर लगाम देश को सलाम अभियान के तहत दो इंटरस्टेट अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। दरअसल ये मामला द्वारका जिले का हैं, जहाँ नशे पर लगाम देश को सलाम अभियान के तहत पुलिस स्पेशल स्टाफ और नारकोटिक्स सेल की टीमों ने साथ कार्रवाई करते हुए अंतर-राज्यीय अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 3850 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है और दो कारें भी जब्त कर ली हैं। अपराधियों की पहचान बताया जा रहा हैं की 8 मई को पुलिस की टीम ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी की, जिसमें पहले नजफगढ़ थाना क्षेत्र में यूईआर दीचाऊं डिपो के पास खड़ी कार से 25 वर्षीय धर्मेंद्र को गिरफ्तार किय हैं, जो की हरियाणा के रोहतक का रहने वाला हैं। जानकारी के अनुसार उसकी कार से 2500 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई हैं। दूसरी छापेमारी साईं बाबा मंदिर के पास हुई, जहां आरोपी 22 वर्षीय अमन को गिरफ्तार किया हैं, जो की शाहदरा के झिलमिल इलाके का रहने वाला हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी अमन के पास से एक कार के साथ 1350 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की हैं। नशे पर पुलिस का कड़ा प्रहार जानकारी के मुताबिक डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर नशे पर लगाम देश को सलाम अभियान को शुरू किया गया हैं, जिसमें दिल्ली-एनसीआर में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी को पूरी तरह रोकने के उद्देश्य दिए है। डीसीपी कुशल पाल सिंह ने गठित टीमों को सख्त निर्देश दिए हैं कि युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज को इस सामाजिक बुराई से मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे। मामले का खुलासा पुलिस की पूछताछ में सामने आया की दोनों आरोपी धर्मेंद्रे और अमन ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में अवैध शराब की तस्करी को अंजाम देने के जुर्म को काबुल कर लिया हैं। आरोपी अमन ने बताया की माता-पिता के देहांत के बाद आसानी से पैसे कमाने के लालच में वह इस धंधे में शामिल हो गया था। पुलिस का कहना हैं यह अभियान लगातार चलेगा और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
मध्य प्रदेश: ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक की हुई मौत, पुलिस विभाग में शोक
उत्तर प्रदेश: फरार आरोपी धुरहू धरिकार के खिलाफ अदालत सख्त, 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा
राजस्थान: बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने हेतु शिक्षार्थी रवाना
बिहार: कौआकोल में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
