-
☰
No image found.
बिहार: तेज रफ्तार पिकअप ने ली एक की जान, ई-रिक्शा और बाइक को मारी टक्कर; NH-2 जाम
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: आमस प्रखंड के चंडी स्थान बाजार में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक व्यक्ति की जान ले ली जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जा रहा है कि मृतक कामेश्वर दास 45 वर्ष चांदपुर, बांके बाजार के निवासी
विस्तार
बिहार: आमस प्रखंड के चंडी स्थान बाजार में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक व्यक्ति की जान ले ली जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जा रहा है कि मृतक कामेश्वर दास 45 वर्ष चांदपुर, बांके बाजार के निवासी थे वह अपनी बीमार पत्नी बिंदा देवी 42 वर्ष को स्थानीय अस्पताल डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह जी के यहां एक सप्ताह से इलाज करा रहे थे भर्ती थी जिसका जूस लाने के लिए चंडीस्थान बाजार में मृतक कामेश्वर दास 45 वर्ष जा ही रहे थे की अचानक तेज रफ्तार पिकअप वाहन के चपेट मे आ गए पिकअप वाहन इनको मारते हुए खड़े टोटो ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दिया जिससे दो मोटरसाइकिल सवार खड़े थे उसको भी चपेट में ले लिया दोनों मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया मोरैनिया गांव के निवासी रोहित ठाकुर के सर से खून बहने लगा और कमर में भी चोटे आई और एक छोटा बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया रोहित ठाकुर 26 वर्षीय को गंभीर हालत देखते हुए उसे अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी भेज दिया गया छोटा बच्चा को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह जी के यहां इलाज चल रहा है बच्चा खतरे से बाहर है, मृतक कामेश्वर दास का एकलौता पुत्र विकास दास 27 वर्ष एवं दादी 80 वर्षीय के रो रो कर बुरा हाल है मृतक कामेश्वर दास के परिवारजन कामेश्वरदास के डेट बॉडी को बीच सड़क पर रखकर स्थानीय लोगों के सहयोग से NH -2 को जाम कर दिया, आवागवन बाधित हो गया स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मृतक को परिवार को समझा बूझाकर सड़क जाम को हटाया समाचार लिखे जाने तक पिकअप वाहन OD 04U 8747, छोटा किरान से थाना ले जाया गया, वही पिकअप वाहन का ड्राइवर थाना में सुरक्षित रखा गया। डेड बॉडी को पुलिस प्रशासन पोस्टमार्टम हेतु गया जी ले जाया गया।
उत्तराखंड: हरिद्वार में वायरल वीडियो मामले में आया नया मोड़, पत्नी ने सामने आकर बताई अपनी बात
बिहार: संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे
उत्तर प्रदेश: उपमेंद्र सक्सेना को दोबारा मिला संस्कार भारती के अध्यक्ष पद का दायित्व
उत्तर प्रदेश: जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, तीन घायल
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में एक माह की नुमाइश शुरू, विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया उद्घाटन
