-
☰
No image found.
छत्तीसगढ़: बिल्हा में बसपा की मासिक समीक्षा बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: बिलासपुर में बहुजन समाज पार्टी जिला बिलासपुर के निर्देशानुसार विधानसभा बिल्हा की मासिक संगठन समीक्षा बैठक 30 अगस्त 2026 को सतनाम भवन, रहंगी जोंगीपुर में आयोजित की गई।
विस्तार
छत्तीसगढ़: बिलासपुर में बहुजन समाज पार्टी जिला बिलासपुर के निर्देशानुसार विधानसभा बिल्हा की मासिक संगठन समीक्षा बैठक 30 अगस्त 2026 को सतनाम भवन, रहंगी जोंगीपुर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक का आयोजन बसपा जिलाध्यक्ष हेमचंद मिरी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला महासचिव डीडी लहरे के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आने वाले चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठन को सेक्टर और बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, बहुजन समाज की राजनीतिक भागीदारी उतनी ही प्रभावी होगी। बैठक में कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क करने, बूथ स्तर पर मतदाताओं को जोड़ने और बहुजन समाज को मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन से जोड़ने का आह्वान किया गया। चुनावी तैयारियों को लेकर क्षेत्र में संगठन की सक्रियता बढ़ाने और प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ काम करने, बूथों को मजबूत बनाने तथा बहुजन समाज के अधिकार और सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष उत्तरा भास्कर ने की। इस अवसर पर नरेन्द्र डहरिया, शिवप्रसाद गेंदले, मनी लाल सतनामी, आशाराम बंजारे, उजित राम, रमेश नारंग, मान सिंह जोशी, राजकुमार रात्रे, लक्ष्मीचंद कुर्रे, राजू महिलांगे, उमेद कोशले, शानू जोशी, पंचराम बारले, चंद्रप्रकाश टंडन, चरणदास रात्रे, लालू बी जोगी, लव रात्रे, महेंद्र जांगड़े, जन्मेजय नेताम, देवप्रसाद बंजारे, राधेश्याम कैवर्त, देवप्रसाद गेंदले, विद्यासागर कोशल और अंतराम पाटले समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर की सहायक अध्यापिका सलमा खान को राज्य अध्यापक पुरस्कार, जिले में खुशी का माहौल
मध्य प्रदेश: कलेक्टर के स्टेनो विनोद शर्मा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में किया सम्मान
मध्य प्रदेश: स्व. दिनेश चंद्र गुप्ता की 15वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवियों और बुजुर्गों का सम्मान
