Contact for Advertisement 9650503773

हरियाणा: नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 766 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/09/2026 11:18:17 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/09/2026 11:18:17 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सिरसा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 2 किलो 766 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: सिरसा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 2 किलो 766 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत पुलिस की यह कार्रवाई की गई। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी के अनुसार, पुलिस टीम बाजीगर मोहल्ला, रानिया चुंगी सिरसा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सामने से एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखते ही वह व्यक्ति अचानक वापस मुड़कर वहां से निकलने का प्रयास करने लगा।

व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी डीएसपी सुखबीर की मौजूदगी में नियमानुसार आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 766 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भजन सिंह पुत्र दलीप सिंह, निवासी बाजीगर मोहल्ला, सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत, तस्करी के नेटवर्क और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि बरामद डोडा चूरा पोस्त कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
Related News

उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचे हरीश द्विवेदी, JCB से हुई गुलाब की पुष्पवर्षा

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर की सहायक अध्यापिका सलमा खान को राज्य अध्यापक पुरस्कार, जिले में खुशी का माहौल

मध्य प्रदेश: कलेक्टर के स्टेनो विनोद शर्मा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में किया सम्मान

मध्य प्रदेश: स्व. दिनेश चंद्र गुप्ता की 15वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवियों और बुजुर्गों का सम्मान

Featured News