Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/09/2026 11:24:50 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/09/2026 11:24:50 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और संरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों की वैधता और कार्यशीलता, सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड तथा निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांची। इसके अलावा उन्होंने गोदाम में मौजूद अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

जांच के दौरान सभी उपकरण और सुरक्षा व्यवस्थाएं सही एवं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत रखा जाए। उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और सुरक्षा इंतजामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच कराने पर भी जोर दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन से संबंधित मशीनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गोदाम की निगरानी व्यवस्था को निरंतर सक्रिय रखा जाए। निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी ईवीएम राजन राय, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई।

Related News

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचे हरीश द्विवेदी, JCB से हुई गुलाब की पुष्पवर्षा

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर की सहायक अध्यापिका सलमा खान को राज्य अध्यापक पुरस्कार, जिले में खुशी का माहौल

मध्य प्रदेश: कलेक्टर के स्टेनो विनोद शर्मा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में किया सम्मान

मध्य प्रदेश: स्व. दिनेश चंद्र गुप्ता की 15वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवियों और बुजुर्गों का सम्मान

उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिला की मौत पर बड़ा खुलासा, पति ने कहा- भगदड़ से नहीं हुई मौत

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय खेल दिवस पर गाजीपुर में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, 53 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा


Featured News