-
☰
No image found.
छत्तीसगढ़: तखतपुर में बसपा की संगठन समीक्षा बैठक, पिछली बार से तीन गुना कार्यकर्ता जुटे
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: तखतपुर में बहुजन समाज पार्टी की तखतपुर विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक सोमवार को उत्साह और जोश के साथ आयोजित हुई।
विस्तार
छत्तीसगढ़: तखतपुर में बहुजन समाज पार्टी की तखतपुर विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक सोमवार को उत्साह और जोश के साथ आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और आगामी जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की सबसे खास बात कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। आयोजकों के अनुसार, पिछली विधानसभा स्तरीय बैठक की तुलना में इस बार करीब तीन गुना अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता को तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में बसपा संगठन के विस्तार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। युवाओं की भागीदारी रही खास बैठक में युवा कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। युवाओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और गांव-गांव तक पार्टी के मिशन को पहुंचाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनकी सक्रिय भागीदारी से संगठन में नई ऊर्जा आएगी। बैठक के मुख्य अतिथि हेमंत यादव, जिला उपाध्यक्ष बसपा बिलासपुर तथा विशिष्ट अतिथि अश्वनी रजक, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बिलासपुर रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा बहुजन समाज पार्टी के मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन दिया। बैठक में अध्यक्ष फिरोज दिवाकर, महासचिव अखिलेश कोशले, सचिव रमेश खरे, प्रभारी रोहित ध्रुव, प्रभारी सुरेंद्र सूर्यवंशी, बीवीएफ संयोजक निगम बघेल, पूर्व जिला सचिव शशि कोशले और वरिष्ठ साथी हरीश जोहले सहित सेक्टर स्तर के जिम्मेदार पदाधिकारी, विधानसभा कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और बहुजन समाज के हक, सम्मान तथा सामाजिक परिवर्तन के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने कहा कि पिछली बैठक की तुलना में तीन गुना अधिक उपस्थिति केवल संख्या नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के बढ़ते उत्साह और संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत है।
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर की सहायक अध्यापिका सलमा खान को राज्य अध्यापक पुरस्कार, जिले में खुशी का माहौल
मध्य प्रदेश: कलेक्टर के स्टेनो विनोद शर्मा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में किया सम्मान
मध्य प्रदेश: स्व. दिनेश चंद्र गुप्ता की 15वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवियों और बुजुर्गों का सम्मान
