Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: स्कूल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप-प्रिंटर और वाटर मोटर बरामद

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/09/2026 11:16:11 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/09/2026 11:16:11 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आदमपुर पुलिस ने स्कूल में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आदमपुर पुलिस ने स्कूल में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एचपी लैपटॉप, एचपी प्रिंटर और पानी की मोटर बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, गांव काबरेल स्थित शिवालिक बोर्डिंग पब्लिक स्कूल में चोरी की घटना हुई थी। स्कूल के संचालक एवं शिकायतकर्ता सज्जन कुमार निवासी सीसवाल, जिला हिसार ने थाना आदमपुर में शिकायत देकर बताया था कि अज्ञात चोर स्कूल से एक एचपी लैपटॉप, एक एचपी प्रिंटर और पानी की मोटर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की जांच मुख्य सिपाही राकेश की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने की। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास की गतिविधियों के साथ अन्य पहलुओं की जांच की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर पुत्र रमेश और प्रवीण पुत्र रामकिशन, निवासी सलैमगढ़, जिला हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एक एचपी लैपटॉप, एक एचपी प्रिंटर और एक पानी की मोटर बरामद की।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेशानुसार सागर और प्रवीण को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल हिसार भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों पर पुलिस की लगातार नजर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी और असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचे हरीश द्विवेदी, JCB से हुई गुलाब की पुष्पवर्षा

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर की सहायक अध्यापिका सलमा खान को राज्य अध्यापक पुरस्कार, जिले में खुशी का माहौल

मध्य प्रदेश: कलेक्टर के स्टेनो विनोद शर्मा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में किया सम्मान

मध्य प्रदेश: स्व. दिनेश चंद्र गुप्ता की 15वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवियों और बुजुर्गों का सम्मान

उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिला की मौत पर बड़ा खुलासा, पति ने कहा- भगदड़ से नहीं हुई मौत

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय खेल दिवस पर गाजीपुर में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, 53 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा


Featured News