-
☰
No image found.
हरियाणा: पुलिस लाइन हांसी में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार,आईपीएस के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन हांसी में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विस्तार
हरियाणा: हांसी पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार,आईपीएस के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन हांसी में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले ऑनरी निरीक्षक बृज मोहन, मुख्य सिपाही जगवीर सिंह और एक्स-सर्विसमैन सिपाही रमेश कुमार को डीएसपी विनोद शंकर ने स्मृति चिन्ह और पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और समस्त पुलिस परिवार की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। अधिकारियों ने कहा कि इन कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी ईमानदारी, मेहनत, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देना गौरव की बात है। सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का एक पड़ाव है, जिसके बाद जीवन की नई पारी शुरू होती है। डीएसपी विनोद शंकर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में रहते हुए अर्जित अनुभव और यहां से जुड़ी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखद और खुशहाल भविष्य की कामना की। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारजन भी शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने साथियों के सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए उनके योगदान को याद किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वेलफेयर इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, पुलिस लाइन प्रबंधक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह के अंत में हांसी पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ, सम्मानपूर्ण और सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर की सहायक अध्यापिका सलमा खान को राज्य अध्यापक पुरस्कार, जिले में खुशी का माहौल
मध्य प्रदेश: कलेक्टर के स्टेनो विनोद शर्मा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में किया सम्मान
मध्य प्रदेश: स्व. दिनेश चंद्र गुप्ता की 15वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवियों और बुजुर्गों का सम्मान
