-
☰
No image found.
गुजरात: शॉर्ट सर्किट से केमिकल कंटेनर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: वलसाड से चिखली की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर डूंगरी स्थित सोनवाड़ा सीएनजी पंप के पास शुक्रवार को एक चल रहे कंटेनर ट्रक में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई।
विस्तार
गुजरात: वलसाड से चिखली की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर डूंगरी स्थित सोनवाड़ा सीएनजी पंप के पास शुक्रवार को एक चल रहे कंटेनर ट्रक में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंटेनर ट्रक में केमिकल लोड था। शॉर्ट सर्किट के बाद आग ने देखते ही देखते पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वाहन पूरी तरह जल गया और भारी आर्थिक नुकसान हुआ। घटना के कारण एनएच-48 पर लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा तथा वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चालक की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा और संभावित जनहानि टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
बिहार: नारदीगंज में 12वीं की परीक्षा शुरू, शांतिपूर्ण माहौल में पहले दिन हुई परीक्षा
उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: AIMM ने दागी जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: बरेली में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सम्मानित
हरियाणा: यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का आक्रोश, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
