Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ई-पंजीकरण व्यवस्था वापस लेने पर मुरादाबाद में अधिवक्ताओं का विजय जुलूस, सीएम योगी का जताया आभार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/07/2026 01:10:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/07/2026 01:10:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनाँक 30 जून 2026 को उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा ई पंजीकरण व्यवस्था को वापस लिए जाने के उपलक्ष्य में दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एवं महासचिव कपिल गुप्ता नेतृत्व में रजिस्ट्री कार्यालय से कलेक्ट परिसर तक उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनाँक 30 जून 2026 को उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा ई पंजीकरण व्यवस्था को वापस लिए जाने के उपलक्ष्य में दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एवं महासचिव कपिल गुप्ता नेतृत्व में रजिस्ट्री कार्यालय से कलेक्ट परिसर तक उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार व्यक्त करते हुए विजय जुलूस से निकाला गया। जिसमें भारी मात्रा में अधिवक्तागण, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर मौजूद रहे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता जी ने कहा कि  माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करवाने के लिए सर्वप्रथम मुरादाबाद जिला प्रशासन का धन्यवाद  ज्ञापित करते हैं और बताया कि उनके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष मुरादाबाद जिले में मंडल स्तरीय न्यायालय की स्थापना की मांग की  जिसमें डीआरटी कोर्ट, आर्थिक अपराधों से संबंधित न्यायालय एवं स्पेशल सीजेएम इनकम टैक्स कोर्ट जैसी प्रमुख कोर्ट की मांग के साथ ही साथ मुरादाबाद मे अधिवक्ताओ के लिए  बहु मंजिला चैंबर निर्माण कराने की मांग के साथ- साथ उन्होंने जब माननीय मुख्यमंत्री महोदय को उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा 4 जून 2026 को जारी आदेश से अधिवक्ताओं दस्तावेज  लेखकों और स्टांप वेंडर की आजीविका पर आने वाले संकट  से अवगत कराया तो उनके द्वारा तुरंत इस निर्णय को वापस लेने का आश्वासन दिया गया। 

 जिसके कारण आज हम  लोग यह  विजय जुलूस निकालकर उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं | बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने कहा सरकार के द्वारा दिनांक 4 जून 2026 को लिया गया आदेश जिससे बड़े स्तर पर अधिवक्ता कातिब और स्टाम्प वेंडर प्रभावित हुए थे उसे वापस ले लिया गया है इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद  ज्ञापित करते हैं  और इसीलिए आज हमारे द्वारा जो 17 दिनों से लगातार रजिस्ट्री कार्यालय पर जो धरना प्रदर्शन और हड़ताल चल रही थी उसको यहां पर समाप्त करते हुए एक विजय  जुलूस के रूप में हम लोग  रजिस्ट्री ऑफिस से कलेक्ट पहुंचेंगे और वहां से हम इस धरने को मिठाइयां बाटकर समाप्त करेंगे |  इस अवसर पर मोहम्मद इस्लाम उर्फ बाबू, मलिक अंसारी, आजम, अंजार हुसैन, आवरण अग्रवाल,आशीष उपाध्याय, रमा पांडेय, जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जे.पी.,पंकज शर्मा, आदेश श्रीवास्तव,हाजी अमीरुल हसन जाफरी,आदित्य श्रीवास्तव, हरस्वरूप, गोपाल कृष्ण द्विवेदी, आशुतोष त्यागी, तुषार रस्तोगी, मोहम्मद तंजीम शास्त्री ,अजय वीर सिंह,विश्वास गुम्बर, अभिनव भट्ट,अजय पाल, राघव गुप्ता, दीपिका वर्मा, अंशिका रस्तोगी, योगेन्द्र सिंह,तरुण उपाध्याय,प्रतीक गोयल, सौरभ चक्रवर्ती, मुकुल माहौर, उस्मान, रिजवान, श्वेता अग्रवाल, नीतू सिंह, प्रियंका रानी,सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और स्टांप वेंडर एसोसिएशन से नितिन रस्तौगी,हरिराम सहित बड़ी संख्या में स्टांप वेंडर कातिब एसोसिएशन से कातिब प्रदीप कुमार रस्तोगी अध्यक्ष कातिब एसोसिएशन नदीमुद्दीन,कातिब महासचिव विनय गुप्ता, दुलहा खान, गुलजार हुसैन, विवेक मिश्रा, फुरकान अहमद, विवेक मिश्रा, आजम, अंशु, सलीम खाँ आदि मौजूद रहे। 
 

Related News

बिहार: नारदीगंज में 12वीं की परीक्षा शुरू, शांतिपूर्ण माहौल में पहले दिन हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश: AIMM ने दागी जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: बरेली में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सम्मानित

हरियाणा: यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का आक्रोश, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश: मुरैना कलेक्ट्रेट में राष्ट्रभक्ति के माहौल में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सामूहिक गायन


Featured News