-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लोक अदालत और विधिक सहायता प्रक्रिया से कराया गया परिचय
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा आयोजित 30 दिवसीय समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का बुधवार को गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा आयोजित 30 दिवसीय समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का बुधवार को गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्री मनोज कुमार राय ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विधि छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्रीमती वंदना अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। समारोह को संबोधित करते हुए माननीय अध्यक्ष ने कहा कि विधि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल सैद्धांतिक ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि न्यायिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को समझते हुए समाज के प्रति उत्तरदायित्व, सेवा भावना एवं न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि विधि के विद्यार्थियों को व्यवहारिक अनुभव जितना अधिक प्राप्त होगा, वे भविष्य में उतने ही सक्षम, संवेदनशील एवं उत्तरदायी विधिक पेशेवर बन सकेंगे। उन्होंने बताया कि 30 दिवसीय समर इंटर्नशिप के दौरान छात्र-छात्राओं को न्यायालयीन कार्यप्रणाली, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, विधिक साक्षरता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों सहित न्याय सुलभ कराने की विभिन्न व्यवस्थाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह अनुभव उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपने प्रशिक्षण के अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस इंटर्नशिप ने उन्हें न्यायिक व्यवस्था के व्यावहारिक पक्ष को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराए गए मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रशिक्षण के लिए आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बिहार: नारदीगंज में 12वीं की परीक्षा शुरू, शांतिपूर्ण माहौल में पहले दिन हुई परीक्षा
उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: AIMM ने दागी जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: बरेली में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सम्मानित
हरियाणा: यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का आक्रोश, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
