Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, डीएम ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Radha Krashna , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/07/2026 03:30:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Radha Krashna ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/07/2026 03:30:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर जनपद में संचारी एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम तथा जन-जागरूकता के उद्देश्य से आज डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क, हमीरपुर से जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर अभियान का शुभारंभ किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर जनपद में संचारी एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम तथा जन-जागरूकता के उद्देश्य से आज डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क, हमीरपुर से जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं से जनपदवासियों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति अधिकाधिक जागरूक करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस तथा अन्य संचारी रोगों की रोकथाम केवल शासन-प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कहीं भी पानी का जमाव न होने देने तथा बुखार अथवा अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जांच एवं उपचार कराने की अपील की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका शुक्ला ने बताया कि 01 जुलाई से 31 जुलाई, 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई से 31 जुलाई, 2026 तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान में कुल 11 विभागों की सहभागिता रहेगी तथा जनपद में 1105 टीमें एवं 215 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर भ्रमण कर बुखार के मरीजों की पहचान, आईएलआई/एसएआरआई, टीबी, कुष्ठ एवं फाइलेरिया के संभावित रोगियों की जांच, एक्यूट डायरिया के उपचार, लार्वा सर्वे, स्रोतों का निरीक्षण तथा ओआरएस वितरण किया जाएगा। नगर निकायों द्वारा नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव कराया जाएगा। शिक्षा विभाग विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करेगा, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों की सूची तैयार कर स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अपील की कि घरों में कूलर, गमले, टायर एवं अन्य पात्रों में पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का प्रयोग करें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें तथा किसी भी प्रकार के बुखार को हल्के में न लें। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, नोडल अधिकारी वीबीडीसीपी, जिला सूचना अधिकारी, नगर पालिका परिषद हमीरपुर के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related News

बिहार: नारदीगंज में 12वीं की परीक्षा शुरू, शांतिपूर्ण माहौल में पहले दिन हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश: AIMM ने दागी जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: बरेली में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सम्मानित

हरियाणा: यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का आक्रोश, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश: मुरैना कलेक्ट्रेट में राष्ट्रभक्ति के माहौल में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सामूहिक गायन


Featured News