Contact for Advertisement 9650503773


Harassment Case: पति से अलग करने की रची साजिश, 5 लाख रुपये लेकर दूसरे व्यक्ति को सौंपने का लगा आरोप

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shubhi Shikha Nayal , राजस्थान  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 09/07/2026 04:03:19 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 09/07/2026 04:03:19 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: उदयपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक 26 वर्षीय विवाहिता ने अपने ही माता-पिता, भाई, मामा, एक तांत्रिक सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

विस्तार

राजस्थान: उदयपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक 26 वर्षीय विवाहिता ने अपने ही माता-पिता, भाई, मामा, एक तांत्रिक सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है की उसके परिजनों ने लालच में आकर उसे तंत्र-मंत्र के बहाने बेसुध किया, पति से अलग कर दिया और बाद में 5 लाख रुपये लेकर दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया। 

पति से अलग करने के लिए रची गई साजिश

बताया जा रहा हैं की पीड़िता ने पुलिस को बताया की उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी और वह अपने पति के साथ उदयपुर में खुशहाल वैवाहिक जीवन बिता रही थी। आरोप है की उसके माता-पिता, भाई, मामा और अन्य रिश्तेदार उसके वैवाहिक जीवन से खुश नहीं थे। उन्होंने एक तांत्रिक की मदद से पहले उसे मानसिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश की, जब वह पति का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुई, तो तंत्र-मंत्र के नाम पर उसे बेसुध कर दिया गया और जबरन पति से अलग कर अपने साथ ले गए।

5 लाख रुपये लेकर दूसरे व्यक्ति को सौंपने का आरोप

विवाहित महिला ने आरोप लगाए हैं की बेसुध अवस्था में उसके परिजनों ने 5 लाख रुपये लेकर उसका सौदा कर दिया। इसके बाद उसे एक अन्य व्यक्ति के हवाले कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार उसे राजस्थान और गुजरात के विभिन्न स्थानों पर ले जाकर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसे इच्छाओं के खिलाफ जाकर कई जगहों पर रखा गया और लगातार परेशान किया गया।

बंधक बनाकर प्रताड़ना और जेवर हड़पने का आरोप

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है की हरथूनगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने बंधक बनाए रखने के दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके अलावा उसके माता-पिता ने शादी के समय मिले सोने-चांदी के सभी आभूषण भी अपने पास रख लिए। पीड़िता का कहना है की उसे लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया और बाहर की दुनिया से पूरी तरह अलग रखा गया। बताया जा रहा हैं की काफी समय बाद जब पीड़िता को मौका मिला तो उसने किसी तरह इंस्टाग्राम के जरिए से अपने पति से संपर्क किया। सोशल मीडिया पर भेजे गए संदेश के जरिए उसने अपनी पूरी आपबीती बताई और मदद की गुहार लगाई। पति ने तुरंत उसे आरोपियों के चंगुल से बाहर निकलने में मदद की। इसके बाद वह सुरक्षित अपने गांव लौट सकी और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस अधिकारीयों के अनुसार विवाहिता की शिकायत पर उसके माता-पिता, भाई, मामा और तांत्रिक सहित कुल 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है की मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि के लिए साबुत इकठ्ठा किए जा रहे हैं और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।