Contact for Advertisement 9650503773


Sharp Shooter Arrested: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस किए बरामद 

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Shubhi Shikha Nayal , दिल्ली  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/07/2026 05:57:18 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/07/2026 05:57:18 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता प्राप्त कर  कुख्यात टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक सक्रिय शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता प्राप्त कर  कुख्यात टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक सक्रिय शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधियों पर जमीन पर कब्जे के दौरान फायरिंग और हत्या के प्रयास करने सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। जानिए पूरा मामला 

दरअसल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शार्प शूटर संदीप उर्फ डागू महाराज और उसके भाई दीपक को गिरफ्तार किया हैं। जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी पिछले साल अलीपुर इलाके में एक जमीन पर कब्जे के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में वॉन्टेड था। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय संदीप उर्फ डागू महाराज के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके 32 वर्षीय चचेरे भाई दीपक को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ही अपराधी सोनीपत हरियाणा के रहने वाले हैं।

क्यों की थी फायरिंग और जानलेवा हमला करने की कोशिश 

पुलिस प्रशासन का कहना हैं की 30 अक्टूबर 2025 को दिल्ली के रमजानपुर गांव में एक प्लॉट पर अवैध कब्जा करने के इरादे से 30 से 45 हथियारबंद बदमाश मौके पर इकट्ठा हुए थे। इस दौरान बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए करीब 12 राउंड फायरिंग की, प्लॉट का ताला तोड़ने की कोशिश की और लाठी-डंडों से कई लोगों पर जानलेवा हमला भी किया था। अलीपुर थाने में दोनों अपराधियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद से दोनों आरोपी फरार थे। क्राइम ब्रांच को गुप्त सुचना मिली थी की डागू महाराज अपने एक साथी के साथ काले रंग की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में अवैध हथियारों के साथ नरेला इलाके में पहुंचने वाला है। सुचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीम ने नरेला यूईआर-II रोड के पास जाल बिछाया, जिसके बाद जैसे ही स्कॉर्पियो गाड़ी वहां पहुंची, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने मौके से फरार होने की कोशिश करी, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उनका पीछा किया और दोनों को धर दबोच लिया। पुलिस ने डागू महाराज के पास से एक अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया हैं। दूसरी ओर उसके भाई दीपक के पास से भी 4 जिंदा कारतूस मिले हैं। इसके अलावा अपराध में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर लिया गया है।

जेल में हुई टिल्लू ताजपुरिया से मुलाकात 

शुरुआती जांच के अनुसार डागू महाराज साल 2011 में पहली बार मोबाइल स्नैचिंग के मामले में पकड़ा गया था, जिसके बाद वह अपराध की दुनिया में राज करता चला गया। उस पर मर्डर और अटेम्प्ट टू मर्डर के कई केस दर्ज हैं। सोनीपत जेल में सजा काटने के दौरान उसकी मुलाकात टिल्लू ताजपुरिया से हुई। टिल्लू ने उसे पैसों और रसूख का लालच देकर अपने गैंग में शामिल किया और जेल से छूटने के बाद एक इंटरनैशनल वॉट्सऐप नंबर के जरिए उससे जुड़े रहने को कहा। इसी सिंडिकेट के इशारे पर उसने अक्टूबर 2025 में रमजानपुर गांव वाले प्लॉट पर कब्जे के लिए फायरिंग की थी। अपराधी  महाराज के खिलाफ पहले से दिल्ली और हरियाणा में हत्या व आर्म्स एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं, जबकि उसके भाई दीपक पर भी मर्डर और एनडीपीएस एक्ट के 4 मामलों में दर्ज है।