-
☰
हरियाणा: पलवल में गैस सप्लाई पूरी तरह सुचारु, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी
- Photo by :
संक्षेप
हरियाणा: पलवल जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सुचारु रूप से जारी है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने नागरिकों से अपील की है
विस्तार
हरियाणा: पलवल जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सुचारु रूप से जारी है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का स्टॉक न करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन लगातार गैस एजेंसियों की निगरानी कर रहा है।जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मांग के अनुसार 100 प्रतिशत गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी पूरे जिले में उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत के अनुसार एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए गए और सप्लाई चेन पूरी तरह व्यवस्थित रही। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक दिन में कुल 28,093 घरेलू गैस सिलेंडरों का सफलतापूर्वक वितरण किया गया है। इसके साथ ही हर दिन मांग के अनुरूप शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और जिले में गैस सिलेंडरों के स्टॉक की भी कोई कमी नहीं है। वहीं, कालाबाजारी और गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में गठित टीमों द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों के गलत इस्तेमाल के मामलों में 30 मार्च तक आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत कुल 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन मामलों में ओल्ड फरीदाबाद थाना में 2, भूपानी में 1, सेक्टर-31 में 1, पल्ला में 1, बीपीटीपी में 2, सारन में 1 और बल्लभगढ़ सदर थाना में 1 एफआईआर शामिल है। कार्रवाई के दौरान कुल 56 गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए। प्रशासन ने साफ किया है कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और गैस की निर्बाध आपूर्ति के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
उत्तराखण्ड: जल जीवन मिशन हुआ फेल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
मध्य प्रदेश: हनुमान जयंती पर भक्ति का सागर, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, फसल सहित ट्रॉली चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पहले ही प्रयास में सुजाता सरोज बनीं खंड विकास अधिकारी (BDO), बामसेफ परिवार में जश्न
उत्तर प्रदेश: छात्र नेता की पिटाई पर सड़कों पर उतरा विपक्ष, कटरा पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन