Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: नारनौल में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, एक महीने में होंगे 14 विशेष कार्यक्रम

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 08/09/2026 10:49:45 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 08/09/2026 10:49:45 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।

विस्तार

हरियाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसी कड़ी में नारनौल में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपीं। अभियान का ओवरऑल इंचार्ज एडीसी तरुण कुमार पावरिया को बनाया गया है। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इस दौरान लाभार्थी दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जनसेवा कार्यकाल के प्रति आभार व्यक्त करेंगे और ‘विकसित भारत @2047 का संकल्प लेंगे।

अभियान के दौरान स्कूलों और पंचायतों में ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ भी निकाली जाएगी, जिसमें प्रमुख विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर सेवा सेतु और मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत सरकार आपके द्वार की तर्ज पर कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्वच्छता अभियान, रक्तदान, पौधारोपण सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्कूली बच्चों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। ‘250 मिलियन बच्चों के सपनों का भारत’ थीम पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों की प्रविष्टियों को प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा।

25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम होंगे। वहीं 24 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच प्राकृतिक सामग्री से विशाल रंगोलियां तैयार की जाएंगी। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को जनसेवक महाकुंभ के साथ प्रस्तावित है। इसमें पंचायत से संसद तक कार्यक्रम के तहत देशभर के करीब सवा लाख जनप्रतिनिधियों, विशेषकर सरपंचों के शामिल होने की योजना है। डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को अभियान के सभी कार्यक्रमों का प्रभावी और समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतर-विभागीय समन्वय और अधिक से अधिक जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया, ताकि अभियान के माध्यम से सरकारी योजनाओं और जनसेवा गतिविधियों का लाभ लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में जल संरक्षण को नई गति, 26 नए खेत तालाबों के निर्माण को मंजूरी

उत्तर प्रदेश: आरटीओ अयोध्या ने बलरामपुर परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता बढ़ाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: सोशल ऑडिट में विकास कार्यों की खुली पड़ताल, ग्रामीणों के सामने हुआ भौतिक सत्यापन

मध्य प्रदेश: जोटई रोड पर गहरे गड्ढों का जाल, रोज खराब हो रहे टमटम और दोपहिया वाहन; हादसे का बढ़ा खतरा

मध्य प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्र में लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप से चिंता, गौवंश के इलाज और वैक्सीनेशन की मांग

उत्तर प्रदेश: कार्यभार संभालते ही एक्शन में नवागत थानाध्यक्ष, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को बताया पहली प्राथमिकता


Featured News