-
☰
No image found.
हरियाणा: तोशाम एसडीएम की राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक, इंतकाल और पैमाइश कार्य में तेजी के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को राजस्व विभाग के कानूनगो और पटवारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
हरियाणा: तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को राजस्व विभाग के कानूनगो और पटवारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, तेजी और ऑनलाइन सिस्टम को बेहतर बनाने को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में नायब तहसीलदार अशोक कुमार भी मौजूद रहे। एसडीएम संदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग से जुड़े ऑनलाइन कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर होने वाले कार्यों को गंभीरता से समझते हुए उन्हें समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने नॉर्मल इंतकाल के कार्य को नियमित रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खानाकास्त यानी फसल गिरदावरी और सबडिवीजन से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया। बैठक में RTI, CM Window और न्यायालय से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को इन मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा करने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। निशानदेही के कार्य को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कहा गया कि निशानदेही के दौरान संबंधित पटवारी मौके पर मौजूद रहे और मौके पर ही कानूनगो व पटवारी के नक्शे पर हस्ताक्षर किए जाएं। इसके अलावा गांव के लाल डोरा से संबंधित रिकॉर्ड पंचायत विभाग से प्राप्त कर राजस्व विभाग के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने यह भी कहा कि यदि गांव से संबंधित कोई कार्य संदिग्ध या स्पष्ट न हो तो पटवारी नंबरदार या जिम्मेदार ग्रामीणों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें और उसके बाद ही कार्रवाई पूरी करें। बैठक के दौरान अधिकारियों को राजस्व कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने, रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने और लोगों से जुड़े मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन का उद्देश्य राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है।
उत्तर प्रदेश: तरबगंज में सपा ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: डीआईजी ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 60 और 90 दिन से लंबित विवेचनाओं पर एसपी सख्त, चार विवेचकों का वेतन रोका
