-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा लंबित ई-चालानों का निस्तारण, 12 सितंबर को मिलेगा राहत का मौका
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित लंबित ई-चालानों के निस्तारण के लिए 12 सितंबर को तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। शनिवार को आयोजित होने वाली लोक अदालत में विभिन्न वादों के साथ या
विस्तार
उत्तर प्रदेश: यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित लंबित ई-चालानों के निस्तारण के लिए 12 सितंबर को तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। शनिवार को आयोजित होने वाली लोक अदालत में विभिन्न वादों के साथ यातायात ई-चालानों का भी नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। महराजगंज पुलिस ने बताया कि जिन वाहन स्वामियों के यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित ई-चालान लंबित हैं, वे राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने लंबित चालानों का निस्तारण करा सकते हैं। इससे वाहन स्वामियों को लंबित प्रकरणों से राहत मिलने के साथ ही समय और धन की भी बचत होगी। पुलिस के अनुसार, वाहन स्वामी अपने ई-चालान की जानकारी और लंबित चालान की स्थिति ई-चालान पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस ने वाहन स्वामियों से 12 सितंबर को आयोजित तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है। यातायात नियमों का पालन करने की अपील महराजगंज पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का सदैव पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
