Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: केसर चीनी मिल के बाहर किसानों का धरना हुआ समाप्त, 2-3 दिन में भुगतान की उम्मीद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohammad Rehan , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 09/09/2026 03:47:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mohammad Rehan ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 09/09/2026 03:47:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बहेड़ी स्थित केसर चीनी मिल के बाहर 31 अगस्त 2026 से किसानों द्वारा चलाया जा रहा धरना बुधवार, 9 सितंबर को समाप्त कर दिया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बहेड़ी स्थित केसर चीनी मिल के बाहर 31 अगस्त 2026 से किसानों द्वारा चलाया जा रहा धरना बुधवार, 9 सितंबर को समाप्त कर दिया गया। किसान मिल पर बकाया भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। किसान पदाधिकारियों के अनुसार, 9 सितंबर को आला अधिकारियों की ओर से सूचना दी गई कि केसर चीनी मिल की बिक्री हो चुकी है। अधिकारियों ने आगामी 2 से 3 दिनों में किसानों को बकाया राशि के कुछ भुगतान की उम्मीद जताई है। इस जानकारी के बाद धरनास्थल पर मौजूद किसान नेताओं, किसानों और आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सभी की सहमति के बाद फिलहाल धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया। किसानों ने कहा कि धरना समाप्त किया गया है, लेकिन किसान हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में बकाया भुगतान या अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान संगठन दोबारा आंदोलन शुरू करने का निर्णय ले सकते हैं। धरना समाप्त होने के बाद किसानों ने उम्मीद जताई कि अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जल्द ही बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा।