-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सम्मान तथा सुपोषित हुए बच्चों के माता-पिता और महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं के सम्मान के लिए प्रदेशव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सम्मान तथा सुपोषित हुए बच्चों के माता-पिता और महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं के सम्मान के लिए प्रदेशव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से किया। इसी क्रम में गाजीपुर के राइफल क्लब सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहे। उनके अलावा जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह, जखनियां विधायक बेदी राम, नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सुभासपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या से मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण और आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे से ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज की नींव तैयार होती है। सरकार कुपोषण को समाप्त करने और बच्चों को बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों तक पोषण संबंधी सेवाएं पहुंचाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने सम्मानित होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बधाई दी। जखनियां विधायक बेदी राम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उनके कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया जा रहा है। जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह ने कहा कि स्वस्थ मां स्वस्थ परिवार की नींव रखती है और स्वस्थ बच्चे मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताया। कार्यक्रम में कुपोषण से सुपोषित हुए बच्चों बाबा, यश, ऊर्सा फातिमा, सरस्वती, लाडो और शिवम कुमारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को भी प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। महिला कल्याण विभाग की स्पॉन्सरशिप योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था में संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए समन्वित प्रयास जारी रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं और बड़ी संख्या में महिलाएं व लाभार्थी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: उज्ज्वला कनेक्शन लंबित होने पर महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: किसानों के धरने के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, केसर शुगर मिल ने भुगतान का दिया आश्वासन
उत्तर प्रदेश: केसर चीनी मिल के बाहर किसानों का धरना हुआ समाप्त, 2-3 दिन में भुगतान की उम्मीद
उत्तर प्रदेश: करही नया फीडर बनने से 15 गांवों को मिलेगी राहत, 2600 उपभोक्ताओं को होगा लाभ
उत्तर प्रदेश: क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शराब की दुकानों और खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती
