-
☰
No image found.
गुजरात: 13 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस मनाने की हुई अपील, सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर होंगे कार्यक्रम
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से 13 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस और गुर्जर सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती मनाने की तैयारियों को लेकर समाज के लोगों से अपील की गई है।
विस्तार
गुजरात: अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से 13 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस और गुर्जर सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती मनाने की तैयारियों को लेकर समाज के लोगों से अपील की गई है। संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक नरेंद्र गुर्जर और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर के मार्गदर्शन में गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार पाटील ने गुजरात सहित देश-विदेश में रहने वाले गुर्जर समाज के लोगों से इस अवसर को उत्साह के साथ मनाने का आग्रह किया है। संगठन की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि सम्राट मिहिर भोज के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्ररक्षा से जुड़े योगदान को समाज की आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। इस अवसर को सामाजिक एकता, संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के रूप में मनाने की बात कही गई है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार पाटील ने बताया कि पिछले वर्ष भी गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों और जिला कार्यकारिणियों के सहयोग से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। संगठन ने सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस वर्ष भी गुजरात के विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की जिला कार्यकारिणियों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। संगठन ने समाज के प्रत्येक परिवार से 13 सितंबर को अपने घरों में दीप प्रज्वलित करने, सम्राट मिहिर भोज के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और बच्चों व युवाओं को समाज के इतिहास एवं संस्कृति की जानकारी देने की अपील की है। सुरेश कुमार पाटील ने कहा कि इस आयोजन का संदेश गुजरात तक सीमित न रहकर देश के अन्य हिस्सों और विदेशों में रहने वाले गुर्जर समाज के लोगों तक भी पहुंचना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर कार्यक्रम में भाग लेने और सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। संगठन के अनुसार, 13 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर सम्राट मिहिर भोज की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज के लोगों को उनके ऐतिहासिक योगदान की जानकारी दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश: उज्ज्वला कनेक्शन लंबित होने पर महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: किसानों के धरने के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, केसर शुगर मिल ने भुगतान का दिया आश्वासन
उत्तर प्रदेश: केसर चीनी मिल के बाहर किसानों का धरना हुआ समाप्त, 2-3 दिन में भुगतान की उम्मीद
उत्तर प्रदेश: करही नया फीडर बनने से 15 गांवों को मिलेगी राहत, 2600 उपभोक्ताओं को होगा लाभ
उत्तर प्रदेश: क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शराब की दुकानों और खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती
