-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नवागत अधीक्षण अभियंता का विद्युत मजदूर पंचायत ने किया स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर नवागत अधीक्षण अभियंता प्रवीण सिंह के कार्यभार ग्रहण करने पर विद्युत मजदूर पंचायत गाजीपुर के पदाधिकारियों ने पूर्वांचल अध्यक्ष एवं अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर नवागत अधीक्षण अभियंता प्रवीण सिंह के कार्यभार ग्रहण करने पर विद्युत मजदूर पंचायत गाजीपुर के पदाधिकारियों ने पूर्वांचल अध्यक्ष एवं अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान जिले की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने, लाइन लॉस कम करने और राजस्व वसूली बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने विभाग को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। साथ ही विद्युत कर्मचारियों और मजदूरों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक समन्वय के साथ काम करने की बात कही। नवागत अधीक्षण अभियंता प्रवीण सिंह ने भी कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण में संगठन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जिला संरक्षक सुदर्शन सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, सहस्रजित यादव, कैलाश यादव, अश्वनी सिंह, वेदांत त्रिपाठी, उमाशंकर सिंह, तेजस राज, प्रदीप कुमार, अजय विश्वकर्मा, रामदुलार यादव, सुनील सिंह, पंकज वर्मा, शशिकांत कुशवाहा और शशिकांत मौर्य समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नवागत अधीक्षण अभियंता को शुभकामनाएं दीं।
बिहार: नवादा में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ, वर्षों पुराना सपना हुआ साकार: विवेक ठाकुर
उत्तर प्रदेश: 20 साल पुरानी नाली-खड़ंजा बदहाल, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत
उत्तर प्रदेश: NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत; साथी घायल
उत्तर प्रदेश: उज्ज्वला कनेक्शन लंबित होने पर महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: किसानों के धरने के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, केसर शुगर मिल ने भुगतान का दिया आश्वासन
