-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: करही नया फीडर बनने से 15 गांवों को मिलेगी राहत, 2600 उपभोक्ताओं को होगा लाभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सेमरियावां विद्युत उपकेंद्र करमाखान के महुआरी फीडर का विभक्तिकरण कर नया करही फीडर बनाया जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सेमरियावां विद्युत उपकेंद्र करमाखान के महुआरी फीडर का विभक्तिकरण कर नया करही फीडर बनाया जाएगा। करीब 58 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित इस कार्य से 15 गांवों को अलग बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इससे लगभग 2600 उपभोक्ताओं को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है। फीडर अलग होने के बाद लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या में भी कमी आने की संभावना है। विद्युत वितरण खंड मेंहदावल के बिजनेस प्लान वर्ष 2025-26 के तहत करमाखान उपकेंद्र के 11 केवी महुआरी फीडर के विभक्तिकरण को स्वीकृति मिल चुकी है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से स्वीकृत कार्य को लेकर आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं। वर्तमान में महुआरी फीडर पर करीब 160 एम्पियर लोड है, जबकि इसकी निर्धारित अधिकतम क्षमता लगभग 140 एम्पियर है। करही फीडर अलग होने के बाद महुआरी फीडर का लोड कम होकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। प्रस्तावित करही फीडर पर करीब 60 एम्पियर लोड रहने का अनुमान है। करमाखान उपकेंद्र के छह फीडरों से करीब 130 गांव और मजरों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। इनमें से महुआरी फीडर से लगभग 45 गांवों के करीब 4500 उपभोक्ता जुड़े हैं। करही और बुढ़ाननगर जैसे बड़े गांव भी इसी फीडर से जुड़े हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अधिक लोड के कारण कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या सामने आती है। करही को अलग फीडर से जोड़ने के बाद लोड का विभाजन होगा, जिससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू होने की उम्मीद है। अवर अभियंता इंद्रेश कुमार गुप्ता ने बताया कि महुआरी फीडर पर वर्तमान लोड निर्धारित क्षमता से अधिक है। करही नया फीडर बनने से लोड का विभक्तिकरण होगा और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने की संभावना है।
बिहार: नवादा में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ, वर्षों पुराना सपना हुआ साकार: विवेक ठाकुर
उत्तर प्रदेश: 20 साल पुरानी नाली-खड़ंजा बदहाल, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत
उत्तर प्रदेश: NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत; साथी घायल
उत्तर प्रदेश: उज्ज्वला कनेक्शन लंबित होने पर महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: किसानों के धरने के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, केसर शुगर मिल ने भुगतान का दिया आश्वासन
