Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 20 साल पुरानी नाली-खड़ंजा बदहाल, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

- Photo by : social emdia

उत्तर प्रदेश  Published by: Ram Singh , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 09/09/2026 04:10:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ram Singh ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 09/09/2026 04:10:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: तहसील बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम भसूड़ा में नाली और खड़ंजे की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नाली एवं खड़ंजा करीब 20 वर्षों से पुराना है, लेकिन अब तक इसकी उचित मरम्मत नहीं कराई गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: तहसील बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम भसूड़ा में नाली और खड़ंजे की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नाली एवं खड़ंजा करीब 20 वर्षों से पुराना है, लेकिन अब तक इसकी उचित मरम्मत नहीं कराई गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत की गई और 1076 हेल्पलाइन पर भी शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायतों के निस्तारण के नाम पर GRS के माध्यम से कार्रवाई की रिपोर्ट दर्ज कर मामले को समाप्त कर दिया जाता है, जबकि मौके पर वास्तविक समस्या जस की तस बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या गलत रिपोर्ट लगाए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर वर्षों पुरानी नाली और खड़ंजे की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को आवागमन और जल निकासी की समस्या से राहत मिल सके।


Featured News