Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नौतनवा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, मुकदमे में चल रहा था आरोपी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 09/09/2026 04:56:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 09/09/2026 04:56:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में गिरफ्तारी और बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन में थाना नौतनवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गंगेश पुत्र ओमकार, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी लोधसी, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना नौतनवा में मु0अ0सं0 158/26 दर्ज है। पुलिस के मुताबिक मामले में धारा 115(2), 352, 351(3), 79 और 64(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उसे अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया गया। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी महराजगंज पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीमों को वांछित और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Featured News