-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नवादा में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ, वर्षों पुराना सपना हुआ साकार: विवेक ठाकुर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पसाई ग्राम पंचायत में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को लेकर पूर्व निर्धारित तिथि पर बुलाई गई बैठक में पर्याप्त संख्या में ग्रामीण और संभावित प्रत्याशी नहीं पहुंचे। कोरम पूरा नहीं होने के कारण कोटे की दुकान
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पसाई ग्राम पंचायत में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को लेकर पूर्व निर्धारित तिथि पर बुलाई गई बैठक में पर्याप्त संख्या में ग्रामीण और संभावित प्रत्याशी नहीं पहुंचे। कोरम पूरा नहीं होने के कारण कोटे की दुकान के चयन की प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी। अब अगली बैठक की तारीख तय होने का इंतजार है। बैठक के लिए ग्राम विकास अधिकारी अश्विनी कुमार गौतम, सचिव अफजल अहमद और सचिव सरवन पासवान निर्धारित समय पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक ग्रामीणों और संभावित प्रत्याशियों के आने का इंतजार किया, लेकिन मौजूदगी बेहद कम रही। आवश्यक कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक में दुकान के चयन को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका। सचिव के अनुसार, बैठक की सूचना ग्राम पंचायत में चौकीदार के माध्यम से घर-घर पहुंचाई गई थी। इसके बावजूद निर्धारित समय पर ग्रामीण और संभावित प्रत्याशी बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक में ग्राम प्रधान/प्रशासक उजैर अहमद की ओर से जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। बताया गया कि पसाई ग्राम पंचायत की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पहले से निलंबित चल रही है। दुकान के आवंटन के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन बैठक स्थगित होने से मामला एक बार फिर अधर में लटक गया है। सचिव ने बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन में स्वयं सहायता समूह को वरीयता दिए जाने का प्रावधान है। ऐसे में अगली बैठक में चयन प्रक्रिया किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर ग्रामीणों और संभावित प्रत्याशियों की नजरें टिकी हैं। अब अगली बैठक में ही तय होगा कि पसाई ग्राम पंचायत को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का नया आवंटन मिल पाता है या नहीं। ग्रामीणों को अगली तारीख का इंतजार करना होगा।
