Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: सहारनपुर में जोनल कार्यालय के शुभारंभ पर समाजसेवी रमेश शाक्य हुए सम्मानित

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ramesh Kumar (HR) , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 03:15:46 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Ramesh Kumar (HR) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 03:15:46 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: समाजसेवी एवं सर्वत्र शिक्षा समिति के राष्ट्रीय परियोजना सलाहकार रमेश शाक्य को सहारनपुर में समिति के जोनल कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर बतौर अतिथि भव्य रूप से सम्मानित किया गया।

विस्तार

हरियाणा: समाजसेवी एवं सर्वत्र शिक्षा समिति के राष्ट्रीय परियोजना सलाहकार रमेश शाक्य को सहारनपुर में समिति के जोनल कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर बतौर अतिथि भव्य रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान सहारनपुर के जिला परियोजना नियंत्रण अधिकारी सोहेल परवेज, मेरठ के जिला परियोजना नियंत्रण अधिकारी, जोनल अधिकारी ज्योति राणा और प्रशांत राणा ने रमेश शाक्य का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रमेश शाक्य के साथ समाजसेवी विकास सुथार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। आयोजकों ने विकास सुथार का भी स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और विशेषकर संस्कार शिक्षकों को संबोधित करते हुए रमेश शाक्य ने संस्कार पाठशाला के विजन और इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह पाठशाला बच्चों में नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का निर्माण कर रही है। अपने भव्य स्वागत और सम्मान से अभिभूत रमेश शाक्य ने सहारनपुर के जिला परियोजना नियंत्रण अधिकारी सोहेल परवेज और उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।