-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भांडेर में प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी, खेतों में धड़ल्ले से जलाई जा रही नरवाई और पराली
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नरवाई जलाने से रोकने के लिए प्रशासनिक पहल और जारी निर्देशों को ताक पर रखते हुए किसान नरवाई जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र भांडेर से राखरा तक ही क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई खेतों में नरवाई
विस्तार
मध्य प्रदेश: नरवाई जलाने से रोकने के लिए प्रशासनिक पहल और जारी निर्देशों को ताक पर रखते हुए किसान नरवाई जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र भांडेर से राखरा तक ही क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई खेतों में नरवाई जलाने की घटनाएं देखीं। एक जगह तो एक किसान को धान के खेत की पराली जलाते हुए कैमरे में कैद किया। पराली और नरवाई जलाने की घटनाओं की जानकारी एसडीएम भांडेर विजेंद्र सिंह यादव, तहसीलदार सुनील भदौरिया तथा नायब तहसीलदार गेंदालाल भारती को दी गई। बता दें कि राज्य शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने जिले में कहीं भी खेतों में जैविक अपशिष्ट जलाने पर रोक लगाई हुई है और इसी को देखते हुए इस बार फसल के बचे अपशिष्ट को खेत में ही गैर जलाए नष्ट करने हार्वेस्टर के साथ एसएमएस या स्ट्रा रीपर की व्यवस्था के साथ धान या अन्य फसलों की कटाई का आदेश जारी किया है। ताकि उपज लेने के बाद जो भी अपशिष्ट बचे उसके बारीक बारीक टुकड़े कर दिए जाएं ताकि अगली फसल के लिए खेत जुताई के दौरान ये जैविक अंश मिट्टी और उसमें मौजूद नमी तथा गर्मी के संपर्क में आकार जैविक खाद के रूप में बदल जाए। इसके अलावा जलाने पर उत्पन्न धुंआ जान वायुमंडल को दूषित करता है। वहीं, मिट्टी में मौजूद कृषि सहयोगी जीव मित्र, वनस्पति, आदि को भी नुकसान पहुंचाता है। इन सबके बावजूद किसान वर्षों से खेत में नरवाई और पराली को जलाने की अनुचित परंपरा को छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहा है। इस मामले में एसडीएम भांडेर विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस मामले को संज्ञान में ले लिया है। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
राजस्थान: भाईदूज पर भाई को तिलक करने ससुराल से निकली बहन, घर पहुंची तो उठ रही थी भाई की अर्थी
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम
मध्य प्रदेश: शहर में 11 चेकिंग पॉइंटों पर पुलिस का सघन अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट पुलिस
