-
☰
No image found.
ओडिशा: ओडिशा के डेलांग विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
ओडिशा: अपग्रेडेड उच्च प्राथमिक विद्यालय,डेलांग परिसर पर 14 नवंबर को वाल दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया । इस उपलक्ष आयोजित सभा में मुख्य अतिथी विशिष्ट साहित्यकार डः हेमंत कुमार छोटराय ने प्रदीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का
विस्तार
ओडिशा: अपग्रेडेड उच्च प्राथमिक विद्यालय,डेलांग परिसर पर 14 नवंबर को वाल दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया । इस उपलक्ष आयोजित सभा में मुख्य अतिथी विशिष्ट साहित्यकार डः हेमंत कुमार छोटराय ने प्रदीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मुख्य वक्ता रहे साहित्यकार तथा शिक्षाविद प्रभात चंद्र रथ । अन्य सम्मानित अतिथीयों में सह शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सेठी,पत्रकार प्रसन्न कुमार त्रिपाठी, मुख्य अतिथी डः छोटराय ने अपनी संवोधन में कहा कि वाल दिवस मतलब पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्मदिवस । उन्हे वच्चों से गहरा लगाव था । वच्चे उन्हे प्यारे थे । काश ऐसा होता कि दुनियाभर हर कोई वच्चों से प्यार भरा वातें करता और अच्छाई की शिक्षा देता । समाज को सुधारने के लिए यह तो एक आसान तरीका है । पंडित नेहरु के दिखाए गये प्यार और अपनापन वच्चों में वांटते रहने को उन्होने सवसे आग्रह किया ।
डेलांग कोठवाड ग्रामपंचायत सरपंच दीपक कुमार साहु,विद्यालय परिचालन समिति सदस्य जितेंद्रनाथ सेठी,सामाजिक कार्यकर्त्ता प्रभात मिश्र,अनाम मल्लिक,संतोष कुमार महांति और लक्ष्मीनारायण पाठी सामिल रहे । विद्यालय की प्रधान शिक्षक अभय कुमार साहु ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।
विद्यालय की कई वाल विद्यार्थी तथा अन्य वक्ताओं ने भी वाल दिवस के उपर अपनी अपनी विचार व्यक्त किए । छात्राएं नृत्य-संगीत के माध्यम सभी के मन मोह लिए ।
इससे पहले विद्यालय की छात्र छात्राओं को लेकर तर्क व निबंध आदि विभिन्न प्रतियोगिता हुई थी । इसमे विजेताओं को उपस्थित अतिथीयों के द्वारा पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर प्रधान शिक्षक अभय कुमार साहु के द्वारा भंडारा का आयोजन हुआ था जिसका आंनद छात्रछात्रा के सहित उपस्थित सवने उठाए ।
राजस्थान: भाईदूज पर भाई को तिलक करने ससुराल से निकली बहन, घर पहुंची तो उठ रही थी भाई की अर्थी
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम
मध्य प्रदेश: शहर में 11 चेकिंग पॉइंटों पर पुलिस का सघन अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट पुलिस
