-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जमीन पर कब्जे का आरोप, दो साल से न्याय के लिए भटक रहा परिवार; समाधान दिवस में फिर लगाई गुहार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जमीन पर कब्जे का आरोप, दो साल से न्याय के लिए भटक रहा परिवार; समाधान दिवस में फिर लगाई गुहार सहसवान (बदायूं)। तहसील सहसवान क्षेत्र के ग्राम जामनी निवासी एक परिवार ने जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जमीन पर कब्जे का आरोप, दो साल से न्याय के लिए भटक रहा परिवार; समाधान दिवस में फिर लगाई गुहार सहसवान (बदायूं)। तहसील सहसवान क्षेत्र के ग्राम जामनी निवासी एक परिवार ने जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसकी भूमि पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है और अब उस पर गेहूं की फसल बोने की तैयारी की जा रही है। शिकायती प्रार्थना-पत्र के अनुसार, विवादित भूमि ग्राम खिरकवारी मानपुर खाम क्षेत्र में स्थित है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उक्त भूमि की कई बार पैमाइश कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उसे जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामले को लेकर उच्चाधिकारियों, जनसुनवाई और संबंधित अधिकारियों के यहां कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का कहना है कि वह लंबे समय से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। 14 नवंबर 2026 को आयोजित थाना समाधान दिवस में नन्हे पुत्र गोविंद सहित अन्य ग्रामीणों ने शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर विवादित भूमि की दोबारा पैम।
राजस्थान: भाईदूज पर भाई को तिलक करने ससुराल से निकली बहन, घर पहुंची तो उठ रही थी भाई की अर्थी
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम
मध्य प्रदेश: शहर में 11 चेकिंग पॉइंटों पर पुलिस का सघन अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट पुलिस
