Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भांडेर में हजरत देवगढ़ पिया सरकार के 17वें उर्स पर हुई चादरपोशी, आज होगा समापन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Tarik Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/11/2026 03:27:52 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Tarik Ali ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/11/2026 03:27:52 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: हज़रत देवगढ़ पिया सरकार के 17वें उर्स मुबारक के दूसरे दिन शनिवार को देवगढ़ स्थित मजार पर मुरीदों द्वारा चादरपोशी की गई। चादरपोशी से पहले मजार पर गुसल की रस्म अदा की गई जिसमें संदल, इत्र, आदि का उपयोग किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: हज़रत देवगढ़ पिया सरकार के 17वें उर्स मुबारक के दूसरे दिन शनिवार को देवगढ़ स्थित मजार पर मुरीदों द्वारा चादरपोशी की गई। चादरपोशी से पहले मजार पर गुसल की रस्म अदा की गई जिसमें संदल, इत्र, आदि का उपयोग किया गया। इसके बाद मुरीदों द्वारा लाई गई चादर की चादरपोशी की गई। इस अवसर पर गद्दीनशीं हजरत समीर बाबा ने मुरीदों और मौजूद सरकार के चाहने वालों सहित लोगों की समृद्धि की कामना करते हुए दुआ पढ़ी।  आज उर्स का आखिरी और तीसरा दिन है जिसमें दोपहर दो बजे के बाद पहले कन्यभोज और भंडारा होगा। इसके बाद रात्रि में नौ बजे से कब्बाली कार्यक्रम होगा जिसमें कब्बाल सलमान अजमेरी हजरत देवगढ़ पिया सरकार की शान में धार्मिक कब्बालियों की प्रस्तुति देंगे। 

बता दें कि पीर - मुरीदी के सिलसिले से चिश्तिया घराने से संबंध रखने वाले ख़्वाजा गरीब नवाज अर्थात हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती, जिनकी दरगाह अजमेर में है, की हजरत देवगढ़ पिया सरकार ने मुरीदी ली थी। जिसके बाद ख्वाजा गरीब नवाज ने उन्हें 14वें खलीफ़ा का खिताब अता किया था। इसके बाद हज़रत देवगढ़ पिया सरकार महोबा पहुंचे और वहां इबादत आरंभ की। यहां विख्यात संत ताला सैय्यद इनके पहले मुरीद बने। कुछ समय वहां व्यतीत करने के बाद हज़रत देवगढ़ पिया सरकार देवगढ़ आ गए और यहां इबादत में अपना जीवन समर्पित कर दिया। बताया जाता है कि उन्होंने यहां चंडी माता और हनुमान जी की भी आराधना की थी। यहीं इन्होंने पर्दा कर लिया। पर्दा करने के बाद देवगढ़ किले के नीचे जहां इनकी मजार बनी है। आज इसी स्थान पर चादरपोशी की रस्म अदा की गई।

Related News

राजस्थान: नव निर्वाचित सरपंच शिवराज आचार्य ने थामा भाजपा का दामन, विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की मौजूदगी में ली सदस्यता

मध्य प्रदेश: गौ सम्मान आह्वान अभियान को श्री परशुराम सेना ने दिया समर्थन, 4 दिसंबर को भोपाल जाने का लिया संकल्प

राजस्थान: भाईदूज पर भाई को तिलक करने ससुराल से निकली बहन, घर पहुंची तो उठ रही थी भाई की अर्थी

उत्तर प्रदेश: भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा निकली, ‘कुटुंबकम 2026’ में कायस्थ समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

मध्य प्रदेश: शहर में 11 चेकिंग पॉइंटों पर पुलिस का सघन अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट पुलिस


Featured News