-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कुंदरकी में 1.34 करोड़ की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र कुंदरकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर चंदन में जूनियर हाईस्कूल से बसेरा खास पीडब्ल्यूडी मार्ग तक संपर्क मार्ग के नव निर्माण कार्य हेतु आयोजित भूमि पूजन एवं हवन
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र कुंदरकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर चंदन में जूनियर हाईस्कूल से बसेरा खास पीडब्ल्यूडी मार्ग तक संपर्क मार्ग के नव निर्माण कार्य हेतु आयोजित भूमि पूजन एवं हवन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं हवन किया।इस संपर्क मार्ग की कुल लंबाई 1.00 किलोमीटर है, जिसके नव निर्माण हेतु ₹134.49 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी तथा ग्रामीण क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं। हमारा संकल्प है कि विधानसभा क्षेत्र कुंदरकी के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे।
राजस्थान: भाईदूज पर भाई को तिलक करने ससुराल से निकली बहन, घर पहुंची तो उठ रही थी भाई की अर्थी
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम
मध्य प्रदेश: शहर में 11 चेकिंग पॉइंटों पर पुलिस का सघन अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट पुलिस
