-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: शिवपुरी में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 27% ओबीसी आरक्षण और खाद संकट को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी शिवपुरी के तत्वावधान में आज जिला शिवपुरी में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष मा. सुआलाल जाटव जी ने की
विस्तार
मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी शिवपुरी के तत्वावधान में आज जिला शिवपुरी में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष मा. सुआलाल जाटव जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय प्रदेश प्रभारी बसपा मध्य प्रदेश मा. एड. सुरेश राव जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य जोन प्रभारी ग्वालियर-रीवा मा. दिलीप बौद्ध जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीति और भाजपा सरकार की दलित पिछड़ा व गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का गहन प्रशिक्षण दिया गया। संगठन समीक्षा के उपरांत बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की जनविरोधी भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया और शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही जन भावनाओं का सम्मान करते हुए शिवपुरी स्थित ग्वालियर बायपास पर संविधान निर्माता भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की भव्य प्रतिमा शीघ्र स्थापित कराने की जोरदार पैरवी की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एड. सुरेश राव जी ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है जबकि किसान मजदूर और बहुजन समाज आज बदहाली की कगार पर हैं उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बहुजन समाज की जायज मांगों को नजर अंदाज किया और 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने के साथ-साथ किसानों व बहुजनों को न्याय नहीं दिलाया तो बसपा सड़कों पर उतरकर प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन करेगी।
ज्ञापन के माध्यम से बहुजन समाज पार्टी ने भाजपा सरकार की प्रशासनिक नाकामी और बहुजन विरोधी रवैये का पर्दाफाश करते हुए मांग की कि प्रदेश में पिछड़े वर्ग के संवैधानिक अधिकारों पर डाका डालना बंद किया जाए और 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए बसपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा शासनकाल में शिवपुरी जिले समेत पूरे प्रदेश में दलितों शोषितों और पिछड़ा वर्ग पर अत्याचार व अन्याय की घटनाएं चरम पर हैं जिस पर शासन-प्रशासन मौन साधे बैठा है इस बढ़ते अत्याचार और गुंडाराज पर तुरंत कठोर कार्रवाई कर रोक लगाई जाएकिसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए नेताओं ने कहा कि आज जिले का अन्नदाता खाद की एक-एक बोरी के लिए तरस रहा है भाजपा सरकार के संरक्षण में खाद की खुलेआम कालाबाजारी और मुनाफाखोरी हो रही है जिससे किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है खाद संकट को तुरंत दूर कर कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल
बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
